ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते कई दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। पहले उनकी मां का निधन और फिर उन्होंने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते वो सलाखों के पीछे हैं। वहीं इन सबके बाद एक्ट्रेस फिर से काम पर वापस लौट गईं और कुछ दिन पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ जिसमें उनकी पर्सनल जिंदगी को दिखाया गया। वहीं अब राखी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। राखी ने इस वीडियो में पूछा केएल राहुल कौन हैं? इस वीडियो के भड़क राखी पर भड़क गए और उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाने लगे।
Rakhi Sawant: कौन केएल राहुल? राखी सावंत के मुंह से निकली ऐसी बात, फैन्स बोले- यह सुनने से पहले मैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फैन पेज द्वारा राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें राखी सावंत को एयरपोर्ट पर देख गया। इस वीडियो में कार पार्किंग एरिया में राखी पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक कैमरामैन ने कहा गाड़ी में केएल राहुल हैं तो इसपर राखी बोल बैठीं 'कौन केएल राहुल'?
यह भी पढ़ें: नहीं रहे 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
फोटोग्राफर्स ने तब राखी को यह याद दिलाने में मदद करने की कि केएल राहुल क्रिकेटर हैं। तभी राखी को भी याद आया। वहीं पीछे से पैपराज बोलने लगे 'सुनील शेट्टी के दामाद' हैं केएल राहुल। ये सुनते ही राखी सावंत को तुरंत याद आ गया और वह अथिया शेट्टी को शादी की शुभकामनाएं देने लगीं।। बस फिर क्या था वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: खेल समारोह के दौरान दीपिका ने रणवीर को किया इग्नोर, फैंस को सताई कपल के रिश्ते की चिंता