{"_id":"69bfe02d3a6240735109d0bc","slug":"who-is-sara-arjun-dhurandhar-actress-acting-career-full-biography-all-explained-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया काम, कौन हैं 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन; जानें सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया काम, कौन हैं 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन; जानें सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:31 PM IST
सार
Sara Arjun: सारा अर्जुन ने सिर्फ 18 महीने की छोटी उम्र से अपना करियर शुरू किया था। आज वह साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। उनकी मेहनत और नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म से असली स्टार बना दिया।
विज्ञापन
1 of 6
सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सारा अर्जुन एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। वे अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उनका जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। आज सारा करीब 20 साल की हैं। सारा को फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से बड़ी पहचान मिली है।
2 of 6
सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया काम
सारा ने बहुत छोटी उम्र में काम शुरू कर दिया था। मात्र डेढ़ साल यानी 18 महीने की उम्र में सारा ने अपना पहला टीवी विज्ञापन शूट किया था। 5 साल की उम्र तक सारा ने 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। सारा कई पॉपुलर एड्स की छोटी उम्र में ही चेहरा बन गई थीं।
3 of 6
सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म से की अभिनय की शुरुआत
सारा ने 6 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने निला नाम की लड़की का रोल निभाया था, जो विक्रम के साथ थी। यह फिल्म बहुत हिट हुई और सारा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इसके लिए सारा को कई अवॉर्ड भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सारा और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में काम
हिंदी सिनेमा में सारा ने 2013 में फिल्म 'एक थी डायन' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मीशा का रोल निभाया था, जो इमरान हाशमी की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जैसे 'जज्बा', 'साइवम', 'पोंनियिन सेल्वन'। 'पोंनियिन सेल्वन' में सारा ने ऐश्वर्या राय की छोटी वाली भूमिका निभाई थी। सारा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सारा अर्जुन और राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' से मिली असली पहचान
2025 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'धुरंधर' में सारा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में वह यालिना जमाली के किरदार में नजर आईं और वह रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखीं। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे बड़े सितारे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।