आज की महिलाओं ने पुरुष प्रधान पेशे में भी अपनी पहचान बना ली है। महिलाएं आज के समय में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर काम करने में सक्षम बन गई हैं। जहां पहले बॉलीवुड में एक्टर को ज्यादा महत्व दिया जाता तो अब वहीं एक्ट्रेस भी इस मामले में आगे निकल गई हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड ना सिर्फ अपने दम पर पहचान बनाई बल्कि कई महिलाओं को प्रेरित भी किया है। आइए आपको इन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।
Womens Day: आसान नहीं थी राह, तमाम मुश्किलों को पार करते हुए इन अभिनेत्रयों ने पहराया परचम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं जोकि आज हर स्टार की प्रेरणा बना हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, उन्होंने काफी मेहनत करके फिल्मों में अपना नाम बनाया। अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी वह अपनी जगह बना चुकी हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण कई उतार-चढ़ाव के बाद आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका के लिए ये कामयाबी खास इसलिए भी हैं, क्योंकि ये मुकाम उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पाया है। दीपिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण देश के बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। दीपिका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड का प्यार पड़ गया इस अभिनेत्री को भारी.. रातों रात हो गईं गायब, फैंस आज भी तलाशते हैं निशां
तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी। इन फिल्मों में उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली थी मगर बॉलीवुड में पहचान बनाने में तापसी को काफी समय लगा। मगर अब तापसी अकेले अपने दम पर फिल्म को सुपरहिट बनाने का दम रखती हैं।
यह भी पढ़ें: चैट शो में ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा,कहा- बहुत बुरा था वह दौर कई फिल्में भी हुईं फ्लॉप
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हर फिल्म के साथ अपनी एक्टिंग बेहतर करती गई हैं। उनका नाम अब बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में शामिल है। वह एक्टिंग के साथ फिल्म प्रोड्यूस भी करने लगी हैं। इसके साथ ही अनुष्का का एक ब्रैंड नुश भी है।
यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री को दीपिका की तारीफ पर कहा गया था डबल स्टैंडर्ड, निर्माता ने दिया रिएक्शन