'यह फिल्म 2025 की विदाई नहीं बल्कि 2026 का स्वागत...,' पति आदित्य धर की 'धुरंधर' को लेकर यामी गौतम का पोस्ट
Dhurandhar Release: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर आदित्य की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म को लेकर खास बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यामी गौतम ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वह अपने पति और निर्देशक आदित्य धर के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ यामी ने 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर कैप्शन में लिखा, 'आज 'धुरंधर' का दिन है। मेरे लिए सबसे मेहनती और अनमोल लोग, जिन्हें मैं अपना परिवार कहती हूं और इस पर बहुत गर्व है।
पति आदित्य के लिए यामी यामी ने लिखा, 'आदित्य, तुमने और 'धुरंधर' की पूरी टीम ने इस फिल्म में अपना पूरा दिल, पूरा समर्पण, जुनून, पसीना, खून और आंसू (जो तुम कभी दिखाते नहीं) लगा दिए। आज बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं, कई दिल एक साथ धड़क रहे हैं। तुम सब अपनी जगह धुरंधर हो।'
यामी ने लिखा, ''धुरंधर' 2025 का विदाई तोहफा नहीं है, बल्कि 2026 के नए साल का स्वागत है- हम सबके लिए, पूरी दुनिया के लिए। अब ये फिल्म तुम्हारी है, प्यारे दर्शको। जय हिंद।
धुरंधर' आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जिसका कोडनेम 'द रैथ ऑफ गॉड' है। उसका अतीत और क्रूर व्यवहार एक जासूसी थ्रिलर के लिए एक गहरा रोमांचक बनाते हैं। यह एक जासूस एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: 'दुनिया बदलने के लिए उम्र...', 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल के किरदार को लेकर अगस्त्य नंदा ने बताई यह खास बात..