बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फिल्म के प्रीव्यू और गाने के टीजर के रिलीज होने के बाद से फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही फैंस बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच 'जवान' को लेकर एक और खबर सोशल मीडिया पर फैली हुई है। दरअसल, कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के 'जवान' के साथ साउथ सुपरस्टार यश और पृथ्वीराज सुकुमारन का खास कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए डबिंग करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और यश? फिल्म से जुड़ी इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही ट्रेलर की चर्चा चारों तरफ हो रही है, लेकिन एक और खबर ने फैंस के बीच रोमांस पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने जवान के आईएमडीबी पेज पर 'धन्यवाद सूची' को देखा, जिसमें 'जवान' के निर्माता ने करण जौहर, पृथ्वीराज और यश के प्रति अपना खास आभार व्यक्त किया है।
Celebs Phobias: किसी को टमाटर से लगता है डर तो कोई पंखे से खाता है खौफ, इन सेलेब्स को है अजीबो-गरीब फोबिया
इस लिस्ट को पढ़ने के बाद फैंस का कहना है कि यश और पृथ्वीराज दोनों ही जवान के कन्नड़ और मलयालम संस्करण के लिए डबिंग कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने अनुमान लगाया है कि हो सकता है कि यश और पृथ्वीराज का 'जवान' में कैमियो रोल हो या फिर दोनों डबिंग के लिए शाहरुख खान की आवाज बने हों। हालांकि, ज्यादातर फैंस यह जानना चाहते हैं कि तमिल में फिल्म की डबिंग किसने की है, क्योंकि फिल्म के निर्देशक एलटी खुद एक तमिलियन हैं।
Who is Bhajan Kumar?: यशराज फिल्म्स के भजन कुमार का कनपुरिया कनेक्शन, बुध के दिन उठेगा सबसे बड़े राज से पर्दा
इस खबर के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग टिप्पणियां कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने 'जवान' के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। अभिनेता ने 'आस्क एसआरके' सेशन शुरू किया था, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए थे। इस दौरान एक फैन ने अभिनेता से पूछा था कि क्या आपने 'केजीएफ' देखी है और यश के बारे में एक शब्द क्या कहना चाहेंगे? इस पर शाहरुख ने जवान देते हुए कहा था, 'यश इज वॉव'।
Sunny Deol: सिर्फ अभिनय पर फोकस करेंगे सनी देओल, इस वजह से नहीं करेंगे कोई फिल्म प्रोड्यूस
वहीं, बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' भी है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में तापसी पन्नू भी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर 'डंकी' का टीजर दिवाली पर रिलीज होगा।
Dream Girl-2: फिल्म की जबर्दस्त हिट के बाद आयुष्मान को आई पिता की याद, बोले - आज वो होते तो...