पृथ्वीराज की ‘संयोगिता’ की ट्रेनिंग पूरी, मुंबई के खास फैशन इवेंट की इस झलक से नजर नहीं हटा पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स की छांव में निखरने के बाद वाणी कपूर को फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ बड़ा मौका मिला है। इस फिल्म का पहला गाना घुंघरू टूट गए के बाद से वाणी कपूर सीधे हिंदी फिल्मों की हीरोइनों की टॉप 3 लिस्ट में एंट्री करने को तैयार दिख रही हैं और इसी बीच यशराज फिल्म्स ने अपनी एक और हीरोइन को धीरे से लाइमलाइट में खिसका दिया है।
यशराज फिल्म्स की एक और कंपनी है यशराज टैलेंट्स। ये कंपनी तमाम बड़े सितारों का काम देखती है। सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे इस कंपनी से राय मशविरा करने के बाद ही कोई फिल्म साइन करते हैं। ये कंपनी उभरते कलाकारों को साइन करने के बाद उनके करियर को नई दिशा देती है। और, इस दिशा में निकलने वाला लेटेस्ट नाम है मानुषी छिल्लर का।
खूबसूरती की दुनिया में अपना नाम रोशन करने के बाद मानुषी जल्द ही बड़े परदे पर उतरने वाली हैं। कहा यही जा रहा है कि वह फिल्म पृथ्वीराज चौहान में संयोगिता बनेंगी। और, संयोगिता स्वयंवर तक पहुंचे, उसके पहले उनकी तैयारी शुरू हो चुकी है। हाल ही में मानुषी छिल्लर को मुंबई के एक खास फैशन इवेंट में देखा गया। मानुषी की ये झलक देखकर लोग दीवाने हो गए।
इस झलक की एक खास फोटो हम अमर उजाला पाठकों के लिए भी लाए हैं। मानुषी ने यहां शरनिटा नंदवाना की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रखी है और उनकी स्टाइलिंग की आलिया अल रुफाई ने, जो दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की स्टाइलिस्ट भी हैं।