फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। गौरव तनेजा नोएडा के 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अफरा तफरी मचने के साथ ही जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।
Gaurav Taneja Arrested: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया जन्मदिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह मेट्रो स्टेशन पर फैंस के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के बाहर फैंस की भारी भीड़ लग गई। गौरव के आते ही भीड़ बेकाकू हो गई, जिस वजह से मेट्रो के स्टाफ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया और गौरव तनेजा को हिरासत में ले लिया। गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
UP | Visuals from earlier today after a huge crowd gathered at a metro station in Noida to celebrate the birthday of YouTuber Gaurav Taneja aka 'Flying Beast' who was then arrested under Section 188 for violating Section 144. pic.twitter.com/1snTogpgpQ
बता दें कि गौरव तनेजा की पत्नी ऋतु राठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा था कि जन्मदिन मनाने के लिए वह 1:30 बजे फैंस से मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि मेट्रो की गाइडलाइंस के अनुसार ज्यादा लोगों को नहीं इक्ठा कर सकते, लेकिन सबसे मिलेंगे जरूर। अकेले कर रही हूं सब, कोई भूल हो जाए तो माफ कर देना दोस्तों और अपना प्यार देते रहना। इसके बाद एक और स्टोरी लगाकर कहा कि निजी कारणों की वजह से गौरव के बर्थडे सेलिब्रेशन को कैंसिल करना पड़ा रहा है।
