फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mira Rajput: यूरोप में बेटी मीशा का चेहरा छिपाती नजर आईं मीरा राजपूत, खुद बताई इसकी वजह

Sat, 09 Jul 2022 11:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor wife Mira Rajput shares photos from Europe trip and hide daughter misha face for this reason
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। मगर वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। अपने पति की तरह मीरा की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। इन दिनों मीरा अपने परिवार के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। वहां अपने पति और बच्चों के साथ वह खूबसूरत पल बिता रही हैं। वह इस दौरान की तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करना नहीं भूल रहीं। हाल ही में मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। लेकिन, इसमें वह अपनी बेटी का चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

shahid kapoor wife Mira Rajput shares photos from Europe trip and hide daughter misha face for this reason
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन दिनों मीरा यूरोप में छुट्टियां बिता रही हैं। वह हर दिन यहां की खूबसूरत लोकेशंस की तस्वीर साझा कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी मीशा के साथ एक फोटो साझा की है। लेकिन इस फोटो में उन्होंने बेटी का चेहरा इमोजी से ढक दिया है। अक्सर मीरा अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा करती नजर आती हैं। ऐसे में फैंस के मन में भी यह सवाल है कि इस बार उन्होंने बेटी की फोटो आखिर क्यों छिपाई है?

shahid kapoor wife Mira Rajput shares photos from Europe trip and hide daughter misha face for this reason
मीरा राजपूत का बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor

बता दें कि मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भाभी और बहन के साथ यूरोप वेकेशंस की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में मीरा ने मीशा की बड़ी प्यारी फोटो साझा की है, वहीं दूसरी फोटो में मीशा प्रैम में बैठकर घूमती नजर आ रही हैं। मगर, इसी फोटो में मीशा का चेहरा छिपा है। इसके साथ मीरा ने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने फोटो पर लिखा है, 'मीशा, मेरे लिए फोटो से इंप्रेस नहीं थी'। मतलब मीशा को अपनी मम्मी मीरा की फोटोग्राफी पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor wife Mira Rajput shares photos from Europe trip and hide daughter misha face for this reason
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta

बता दें कि हाल ही में मीरा और शाहिद कपूर की शादी को सात साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर भी मीरा ने कमाल की तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके अलावा भी मीरा अक्सर शाहिद के साथ रोमांटिक फोटोज साझा करती नजर आती हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed