फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zara hatke zara bachke laxman utekar revealed why he could not cast katrina opposite vicky kaushal in film

Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल की फिल्म में कटरीना को इस वजह से नहीं किया कास्ट, निर्देशक ने दिया जवाब

Tue, 30 May 2023 05:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 May 2023 05:07 PM IST
सार

इस फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इसपर खुलकर बात की और खुलासा किया कि उन्होंने कटरीना कैफ को पति विक्की के साथ पर्दे पर कास्ट क्यों नहीं किया।

विज्ञापन
zara hatke zara bachke laxman utekar revealed why he could not cast katrina opposite vicky kaushal in film
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म में एकसाथ नजर आने वाले हैं। सारा और विक्की फिल्म के प्रमोशन के लिए कभी कलकत्ता जाते हैं तो कभी राजस्थान। उनकी यह फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है जो मिडिल क्लास परिवार के आता है और दोनों तलाक लेना चाह रहे हैं। हाल ही में लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को बातचीत की और कई खुलासे किए। 

विज्ञापन

कटरीना के विक्की के साथ फिल्म में क्यों नहीं लिया
इस फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इसपर खुलकर बात की और खुलासा किया कि उन्होंने कटरीना कैफ को पति विक्की के साथ पर्दे पर कास्ट क्यों नहीं किया। लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि कटरीना के साथ काम करने के लिए उन्हें पहले विक्की के देसी लहजे को समझने की जरूरत है। डायरेक्टर ने कहा कि मजाक तो दूर की बात है उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कटरीना एक छोटे शहर में मिडिल क्लास हाउसवाइफ के रूप में फिट हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि इसका कटरीना से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह सिर्फ उनकी परवरिश, आभा और व्यक्तित्व है। लक्ष्मण उतेकर ने आगे कहा कि अगर भविष्य में मौका मिलता है तो वह विक्की और कटरीना को एक साथ जरूर कास्ट करेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Rani Mukerji: 'फिल्म के चलने में जेंडर की भूमिका नहीं होती' मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की असफलता पर बोलीं रानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल फाइनल मैच में भी आए नजर
विक्की और सारा इन दिनों जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिन इस जोड़ी को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल फाइनल में भी देखा गया था। जहां चेन्नई की जीत पर सारा और विक्की खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed