फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman questions if marijuana cast her memory of shooting Dum Maro Dum in sublime haze shared anecdote

लता मंगेशकर और ऊषा उत्थुप गाने वाली थीं 'दम मारो दम', कैसे हुई आशा भोसले की एंट्री? जीनत अमान ने सुनाया किस्सा

Mon, 20 Apr 2026 07:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 20 Apr 2026 07:50 PM IST
सार

Zeenat Aman Post: जीनत अमान ने 1971 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के मशहूर गाने 'दम मारो दम' का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ जीनत ने इससे जुड़ा एक खास किस्सा भी साझा किया है।

विज्ञापन
Zeenat Aman questions if marijuana cast her memory of shooting Dum Maro Dum in sublime haze shared anecdote
जीनत अमान और आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने मशहूर गाने 'दम मारो दम' से जुड़ी एक पुरानी याद साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाने का एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही अपने फैंस से पूछा कि क्या गांजे की वजह से 'दम मारो दम' की शूटिंग की यादें धुंधली हो गईं? और साथ ही बताया कि कैसे यह गाना आशा भोसले को मिला?

विज्ञापन

जीनत का पोस्ट
आज सोमवार को जीनत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के मशहूर गाने 'दम मारो दम' का एक छोटा वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उनका रोल पूरी तरह गांजे के नशे में दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह गाना मूल रूप से लता मंगेशकर को गाना था, लेकिन बाद में आशा भोसले ने इसे गाया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)


विज्ञापन
विज्ञापन

'काश मैं 19 साल की होती'
जीनत ने आगे लिखा, 'काश मैं फिर से 19 साल की होती- महत्वाकांक्षी, कुछ नया करने को तैयार और अपने बड़े ब्रेक के बहुत करीब। हे भगवान, क्या इतने साल बीत गए हैं या फिर गांजे की वजह से 'दम मारो दम' की शूटिंग की मेरी यादें धुंधली हो गई हैं?'

जीनत ने आगे लिखा, 'मैंने इस शूटिंग की कहानी पहले भी बताई है, इसलिए यह थ्रोबैक पोस्ट आशा जी को समर्पित है। जैसा कि मैंने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था, उन्होंने ही मुझे मेरी सफलता का साउंडट्रैक तोहफा दिया था और इसकी शुरुआत इसी गाने से हुई।'

विज्ञापन

कैसे मिला आशा ताई को यह गाना
जीनत ने आगे बताया कि 'दम मारो दम' असल में एक डुएट गाना होने वाला था, जिसमें लता मंगेशकर और उषा उथुप गाने वाली थीं। लेकिन संगीतकार आर.डी. बर्मन ने फैसला किया कि इस गाने के लिए आशा भोसले की आवाज ज्यादा सही रहेगी। 'दम मारो दम' गाना अब एक कल्ट क्लासिक बन चुका है। 


यह भी पढ़ें: फराह खान ने खोले राकेश बेदी के कई राज, कुक दिलीप बने 'धुरंधर' के जोगिंदर; देखें मस्ती भरा वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed