फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zoya Akhtar reaction after her film Gully Boy rejected in Oscar nominations 2020

'गली बॉय' के ऑस्कर से बाहर होने पर जोया अख्तर की प्रतिक्रिया आई सामने

Fri, 20 Dec 2019 10:25 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 20 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Zoya Akhtar reaction after her film Gully Boy rejected in Oscar nominations 2020
Gully Boy - फोटो : amar ujala mumbai

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गली बॉय' 92वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित हिंदी फिल्मों में से एक है। दर्शकों से मिले प्यार और बॉक्स ऑफिस की सफलता के बाद इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड में भी भेजा गया। सबको इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी हालांकि फिर एक बार भारत के हाथों से ऑस्कर फिसल गया। फिल्म के ऑस्कर के मुकाबले से बाहर होने पर फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन


जोय अख्तर ने बताया, 'मुझे इस बात से बेहद दुख है। हम ऑस्कर का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए।  यह निराशाजनक था पर हम क्या कर सकते हैं। आप अपनी अगली फिल्म के लिए आगे बढ़ जाते हैं। हम पूरी प्रक्रिया से गुजरे हैं। लेकिन किसी को वहां के सिस्टम के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। सिस्टम में हर वक्त कुछ न कुछ बदलाव आते रहते हैं इसलिए वहां के लोग भी इससे पूरी तरह परिचित नहीं हैं। आपको सही मार्गदर्शन के लिए प्रचारकों पर निर्भर रहना पड़ता है। 'गली बॉय' को दस हजार अमेरिकन क्रिटिक्स ने देखा है। इस फिल्म ने सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी रास्ता खोल दिया है।'
विज्ञापन


जोया से पहले उनके भाई और फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर फिल्म के ऑस्कर से बाहर होने पर पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस बात से काफी दुखी हैं, लेकिन इस बात की खुशी है कि हम वहां तक पहुंचे और मुकाबला किया। उन सारी फिल्मों को मेरी बहुत शुभकामनाएं जो आगे गई हैं।' गौरतलब है कि 'गली बॉय' इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि केकला मुख्य किरादार में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लव रंजन की फिल्म में नजर आएगी रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed