फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2026: Aishwarya rai Bachchan spotted with her daughter Aaradhya at airport video Viral

क्या कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने रवाना हुईं ऐश्वर्या राय? बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर

Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
सार

Aishwarya Rai Video: 79वां कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में चल रहा है। इस फेस्टिवल में हर साल ऐश्वर्या राय शिरकत करती हैं। हालांकि, 12 मई से शुरू हुए इस फेस्टिवल में अब तक उन्होंने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। इस बीच एक्ट्रेस को बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। 

विज्ञापन
Cannes 2026: Aishwarya rai Bachchan spotted with her daughter Aaradhya at airport video Viral
ऐश्वर्या राय-आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्च साल 2002 से प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती नजर आ रही हैं। इस साल कान फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ और यह 23 मई तक चलेगा। आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी तक कई भारतीय एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर शिरकत की है। मगर, इस फेस्टिवल से इस साल ऐश्वर्या अब तक दूर हैं। इस बीच उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई हैं।

विज्ञापन

मैचिंग आउटफिट में दिखीं ऐश्वर्या-आराध्या
ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। यह वीडियो एयरपोर्ट का है। इस वीडियो पर नेटिजंस खुशी जताते हुए लिख रहे हैं, 'लगता है अब ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक देखने को मिलेगा'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'शायद कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो रही हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या को न देख चिंतित फैंस
ऐश्वर्या राय अब तक इस फेस्टिवल में नजर नहीं आईं। यह देख उनके फैंस परेशान हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐश्वर्या इस फेस्टिवल से दूर क्यों हैं? क्या वे इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं कर रही हैं? फैंस के ऐसे ही सवालों और चिंताओं को लेकर एक अपडेट भी सामने आया। ऐश्वर्या हर साल की तरह इस बार भी इस प्रतिष्ठित महोत्सव में शामिल होंगी। 

कान की क्लोजिंग सेरेमनी में होंगी शामिल?
ऐश्वर्या कान की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान वहां मौजूद रहेंगी? फैंस ऐश्वर्या राय को जल्द रेड कार्पेट पर शिरकत करते देखेंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शामिल होंगी। कुछ अज्ञात कारणों से, वे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए अभी तक फ्रांस की यात्रा नहीं कर सकीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed