फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cavit Cetin Guner Viral Photo Leaves Fans Stunned by Resemblance to Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली से हूबहू मिलती है इस अभिनेता की शक्ल, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

Virat Kohli Lookalike: एक अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी शक्ल विराट कोहली से हूबहू लग रही है। यह तस्वीर फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
Cavit Cetin Guner Viral Photo Leaves Fans Stunned by Resemblance to Virat Kohli
विराट कोहली, कैविट सेटिन गनर - फोटो : इंस्टाग्राम, रेडिट

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तुर्की अभिनेता चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी शक्ल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इतनी मिलती है कि फैंस हैरान हैं। तुर्की सीरीज 'डिरिलिस: एर्टुगरुल'  में नजर आने वाले अभिनेता कैविट सेटिन गनर की तस्वीर वायरल हो रही है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि विराट अब क्रिकेट छोड़कर एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं।

विज्ञापन

Sonu Sood Wife Health Update: ‘दुआओं में बड़ी ताकत होती है’, सोनू सूद ने बताया अब कैसी है पत्नी की हालत

विज्ञापन

रेडिट पर आई कमेंट्स की बाढ़

सोमवार को एक रेडिट यूजर ने डिरिलिस: एर्टुगरुल' का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कैविट सेटिन गनर दिख रहे थे। इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा, "अनुष्का शर्मा के पति का टीवी शो डेब्यू!" फोटो देखते ही लोगों को लगा कि यह विराट कोहली ही हैं। फिर क्या था, यह तस्वीर इतनी वायरल हुई कि फैंस के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..


 

फैंस दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, "मजेदार बात ये है कि अनुष्का इसे फिर भी नहीं पहचान पाएंगी, क्योंकि 'रब ने बना दी जोड़ी' में भी ऐसा ही हुआ था।" दूसरे ने कहा, "कोई मत कहना कि ये विराट नहीं, कोई और है। वाह, क्या समानता है!" तीसरे यूजर ने तो कैविट को "तुर्की का कोहली" नाम दे दिया। 

विज्ञापन

कौन हैं कैविट सेटिन गनर?

कैविट सेटिन गनर एक तुर्की अभिनेता हैं, जो मशहूर सीरीज 'डिरिलिस: एर्टुगरुल' में नजर आए थे। यह एक ऐतिहासिक और एडवेंचर ड्रामा है, जिसे मेहमत बोजडैग ने बनाया है। सीरीज में मुख्य किरदार एर्टुगरुल बे के रूप में एंगिन अल्तान दुज्याटन नजर आए थे, जबकि इसमें कैविट का भी एक अहम किरदार में हैं। उनके साथ कान तसानेर और हुल्या डार्कन भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं।

13वीं शताब्दी की है कहानी

यह सीरीज 13वीं सदी की कहानी पर बनी है। यह एर्टुगरुल की जिंदगी को दिखाती है। एर्टुगरुल उस्मान प्रथम के पिता थे, जिन्होंने ओटोमन साम्राज्य की नींव रखी। 2014 में शुरू हुई यह सीरीज 2019 तक चली और इसके पांच सीजन आए। दुनियाभर में इसे खूब पसंद किया गया। भारत में भी इसके फैंस की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed