ऑस्कर अवॉर्ड में दिखा भारतीय कारीगरी का जलवा, जाना रॉबर्ट्स ने चुनी बुनाई तो प्रितिका ने पहना पारंपरिक हार
Oscar Awards 2026:ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार सेलेब्स ने भारतीय पारंपरिक शिल्प को अपने परिधान में जोड़ा। जाना रॉबर्ट्स ने जहां भारत की बुनाई का सहारा लिया वहीं प्रितिका स्वरूप ने पारंपरिक हार को अपने पहनावे का हिस्सा बनाया।
विस्तार
यह खबर भी पढ़ें: Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; यहां जानें किस-किसने जीती ऑस्कर की ट्रॉफी
किसने डिजाइन की थी ड्रेस?
जाना रॉबर्ट्स रस्सी ने स्वदेश x अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन किए गए परिधान को अपने रेड कार्पेट के लिए चुना। इस ड्रेस के पूरी तरह भारतीय कारीगरों ने बनाया था। जिसमें भारत के वस्त्र शिल्प का शानदार काम देखने को मिला। उन्होंने जो क्रॉप टॉप पहन रखा था। उसमें हजारों बीड्स, पत्थरों और क्रिस्टल का उपयोग किया गया था। इस खूबसूरत टॉप को बनाने के लिए सिल्क ब्रोकेड के कपड़े का उपयोग हुआ था। इसे एक खास तरह से बनाया गया जिसमें बुनाई से पहले धागों को बांधकर रंगा जाता है। इसकी कढ़ाई करने में 2000 से अधिक घंटों का समय लगा है।
प्रितिका स्वरूप ने भी एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन अकादमी की व्यूइंग पार्टी में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्वदेश के पारंपरिक हार को चुना। इस हार को बनाने में पन्ना और हीरों का उपयोग हुआ है। गले के चारों और जिप की तरह डिजाइन किया हुआ यह हार बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। यह भारतीय आभूषण शिल्प कौशल का प्रदर्शन को दर्शाता है। फोटोज में देखने पर यह काफी चमकदार और कीमती दिखाई दे रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हार को बनाने में करीब 160 घंटों की मेहनत लगी है।
क्यों भारत के लिए खास?
98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया। इस साल यह समारोह भारत के लिए खास है। सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल होंगी। कुछ ही देर में अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने वाली है जिसमें 24 कैटेगरी में साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X