ऑस्कर अवार्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96 वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में कई अभिनेताओं, निर्देशक और अन्य कलाकारों का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा हुआ। ऑस्कर अवार्ड 2024 में 'ओपेनहाइमर' का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने 7 ऑस्कर जीते। वहीं, इस फिल्म के निर्देशक को क्रिस्टोफर नोलन ने अपना पहला ऑस्कर जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए यह अवार्ड मिला। इसकी खुशी ओपनहाइमर के 'साथ-साथ' दुनिया भर में क्रिस्टोफर नोलन के फैंस भी मना रहे हैं।
Oppenheimer: क्रिस्टोफर ने जीता पहला ऑस्कर, ओपेनहाइमर के लिए अवार्ड जीतने के बाद निर्देशक ने दी यह प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 96वें अकादमी अवार्ड में क्रिस्टोफर नोलन ने जस्टिन ट्रेइट (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल), मार्टिन स्कोर्सेसे (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून), योर्गोस लैंथिमोस (पुअर थिंग्स) को हराकर यह अवार्ड जीता। अपना पहला ऑस्कर जीतने के बाद क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ही पूरी टीम का धन्यवाद दिया।
क्रिस्टोफर नोलन ने अपने भाषण में कहा पूरी ओपेनहाइमर टीम का आभार जताया और फिल्म के कलाकारों की सराहना की। नोलन ने कहा, 'मेरे पास आभार जताने के लिए बहुत सारे लोग हैं। फिल्म के कलाकार, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, फ्लोरेंस पुग सभी ने किलियन मर्फी के साथ अपना बेहतरीन काम किया। इस फिल्म के लिए हमें सारे बेहतरीन सदस्य मिले। इसके साथ ही नोलन ने अपनी पत्नी और निर्माता एम्मा थॉमस और बच्चों को भी धन्यवाद कहा।
गौरतलब है कि बीते दो दशक में नोलन आठ बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके थे, जिनमें उनकी मेमेंटो, इंसेप्शन, डनकर्क जैसी चर्चित फिल्में शामिल थी। हालांकि, इन फिल्मों के लिए नोलन ऑस्कर नहीं जीत पाए थे, लेकिन ओपेनहाइमर के जरिए उनका ऑस्कर जीतने का सपना पूरा हो गया, जिससे उनसे भी कॉफी खुश है।
Oscars 2024: ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्यों नजर नहीं आईं टेलर स्विफ्ट? गायिका को लेकर आई यह जानकारी
फादर ऑफ एटॉमिक बम पर आधारित यह फिल्म 3 घंटे से भी लंबी थी, जो 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार रही। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सरहा। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया। ऑस्कर के अलावा ओपनहाइमर ने बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स में जैसी कई चर्चित पुरस्कार समारोह में भी कई अवार्ड अपनी झोली में डाले।
Zee Cine Awards 2024: जी सिने अवार्ड्स में सितारों ने बिखेरा जलवा, सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे शाहरुख खान