फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2024: इस बार भी दिखा जिमी केमिल का मजाकिया अंदाज, मंच पर नग्न अवस्था में नजर आया यह अभिनेता

Mon, 11 Mar 2024 06:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Mar 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Oscar Awards 2024: Host Jimmy Kimmel comic style during 96th Oscars Awards John Cena removed clothes
जिमी केमिल, जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी केमिल ने ही इस बार भी ऑस्कर को होस्ट किया है। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज इस बार भी दिखा। खासकर कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए उन्होंने अवॉर्ड का एलान मजेदार अंदाज में किया। इस दौरान जॉन सीना मंच पर आए। लेकिन, बिल्कुल अलग अंदाज में आए। जॉन सीना बिना कपड़ों के मंच पर आए। इसके बाद उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता का एलान किया।

Oscar Awards 2024: Host Jimmy Kimmel comic style during 96th Oscars Awards John Cena removed clothes
हॉली वैडिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया

'पुअर थिंग्स' को इस श्रेणी में भी
कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में 'पुअर थिंग्स' ने बाजी मारी है। इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर हॉली वैडिंगटन को अवॉर्ड मिला है। लेकिन, अवॉर्ड के लिए उनके नाम का एलान किए जाने और उन्हें मंच पर बुलाने से पहले मजेदार सीन सामने आया। दरअसल, इस कैटेगरी के विजेता का एलान करने के लिए जिमी केमिल ने जॉन सीना को मंच पर बुलाया था। 

Oscar Awards 2024: Host Jimmy Kimmel comic style during 96th Oscars Awards John Cena removed clothes
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

ठहाके लगाकर हंसे लोग
जॉन सीना मंच पर आए, लेकिन बिना कपड़ों के चले आए। मंच से छिपते हुए जॉन सीना झांकने लगे। इसके बाद उनके और जिमी केमिल के बीच काफी मजाकिया बातचीत हुई। जिमी ने जमकर जॉन सीना की खिंचाई की। इसके बाद अवॉर्ड समारोह में मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगा। आखिरकार जॉन सीना बिना कपड़ों के मंच पर आए और फिर विजेता के रूप में हॉली के नाम का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Awards 2024: Host Jimmy Kimmel comic style during 96th Oscars Awards John Cena removed clothes
जिमी केमिल - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन सीना को पहनाई गाउन 
विजेता के नाम के एलान के बाद और भी मजेदार दृश्य देखने को मिला। जिमी केमिल मंच पर ही जॉन सीना को गाउन पहनाते नजर आए। इतना ही नहीं, जिमी केमिल अवॉर्ड्स के विजेता का एलान करते हुए दर्शकों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे। वे परफॉर्मर की ड्रेस को बेचते हुए भी दिखे, जिसके लिए वह दस हजार डॉलर रेट लगाते दिखे।
Oscars 2024: इस बार भी दिखा जिमी केमिल का मजाकिया अंदाज, मंच पर नग्न अवस्था में नजर आया यह अभिनेता

विज्ञापन
Oscar Awards 2024: Host Jimmy Kimmel comic style during 96th Oscars Awards John Cena removed clothes
टू किल अ टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव चल रही है। अब तक रेस में पुअल थिंग्स और ओपनहाइमर सबसे आगे चल रहे हैं। इस बार डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' को नामांकन मिला था, लेकिन इसे अवॉर्ड नहीं मिल पाया है। बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड '20 डेज इन मारियुपोल' को मिला है। 
Divya Dutta: भाग मिल्खा भाग में काम नहीं करना चाहती थीं दिव्या दत्ता, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed