{"_id":"65f813b5220ad57fbc05d088","slug":"clean-slate-filmz-under-the-leadership-of-karnesh-ssharma-anushka-sharma-end-partnership-with-netflix-india-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnesh Ssharma: ’नेटफ्लिक्स इंडिया से अलग हुई क्लीन स्लेट फिल्मज, कर्णेश-अनुष्का शर्मा ने खत्म की साझेदारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karnesh Ssharma: ’नेटफ्लिक्स इंडिया से अलग हुई क्लीन स्लेट फिल्मज, कर्णेश-अनुष्का शर्मा ने खत्म की साझेदारी
Mon, 18 Mar 2024 03:44 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:44 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रचनात्मक मतभेद और बजट संबंधी चिंताओं के कारण क्लीन स्लेट फिल्मज और नेटफ्लिक्स के बीच साझेदारी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
कर्णेश शर्मा और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्णेश शर्मा और अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्मज' अपनी अनूठी कहानी कहने के लिए जाना जाता है। साल 2013 में अपनी स्थापना के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ 'बुलबुल' और 'कला' जैसी हिट फिल्मों के लिए सहयोग किया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। 'कोहरा' उनकी नई सफल फिल्मों में से एक है। अनुष्का के जाने के बाद, कर्णेश स्टूडियो का नेतृत्व करते हैं, लेकिन हाल ही में ओटीटी के साथ उनकी साझेदारी का अंत हो गया है।
मतभेदों के कारण नेटफ्लिक्स इंडिया से खत्म की साझेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रचनात्मक मतभेद और बजट संबंधी चिंताओं के कारण क्लीन स्लेट फिल्मज और नेटफ्लिक्स के बीच साझेदारी समाप्त हो गई है। रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उनके सहयोग की समाप्ति ने अनुष्का शर्मा की ' चकदा एक्सप्रेस ', क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक और विजय वर्मा और तृप्ति डिमरी की 'अफगानी स्नो' जैसी पूरी हो चुकी फिल्मों को बीच में छोड़ दिया गया है।
इन फिल्मों की अनुपस्थिति ने बढ़ाई चिंता
ओटीटी ने हाल ही में, भारतीय कंटेंट की एक विविध लाइनअप की घोषणा कूी थी। हालांकि, घोषणा से 'चकदा एक्सप्रेस' और 'अफगानी स्नो' की अनुपस्थिति ने चिंताएं बढ़ा दीं। अनुष्का शर्मा की फिल्म के लिए प्लेसहोल्डर कार्ड के टूटे हुए लिंक और 'अफगानी स्नो' के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन रुकने की रिपोर्ट से ये चिंताएं और बढ़ गईं।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स से फिल्मों को फिर से खरीदने की है योजना
इसी तरह की घटनाएं अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' और अब्बास मस्तान की 'पेंटहाउस' के साथ पहले भी हुई हैं, जहां नेटफ्लिक्स ने पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए समर्थन वापस ले लिया था। जबकि 'बॉब बिस्वास' को जी5 पर रिलीज मिल गई थी। रिपोर्टों से पता चलता है कि क्लीन स्लेट फिल्म्ज ने वितरण के लिए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म तलाशने के लिए नेटफ्लिक्स से फिल्मों को फिर से खरीदने की योजना बनाई है।