सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CM Rekha Gupta raises curtain of International Film Festival of Delhi it will start from March 25

दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

International Film Festival of Delhi: दिल्ली में पहला फिल्म फेस्टिवल होने वाला है। इसका लोगो लॉन्च हो चुका है। कई कलाकारों ने फेस्टिवल के लॉन्च इवेंट में शिरकत की।

CM Rekha Gupta raises curtain of International Film Festival of Delhi it will start from March 25
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स@KapilMishra_IND
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली में जल्द ही पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) का आयोजन होने वाला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के टूरिज्म मिनिस्टर कपिल मिश्रा ने फिल्म फेस्टिवल का आगाज किया। दोनों ने इसका लोगो भी लॉन्च किया है। फिल्म फेस्टिवल 25 से 31 मार्च तक होगा।
Trending Videos


इवेंट में शामिल हुए कलाकार
हाल ही में दिल्ली में हुए फिल्म फेस्टिवल के आगाज में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। इवेंट में जो लोग आए उनमें अर्जुन कपूर, मनोज जोशी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, दिव्या दत्ता और निमरत कौर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम रेखा ने याद की फिल्म की शूटिंग
लॉन्च इवेंट में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने फिल्मों के लिए अपने प्यार के बारे में बताया। उन्होंने 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की शूटिंग को याद किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन के तहत बड़े सभागारों के अलावा दिल्ली की विभिन्न बस्तियों में भी स्क्रीन लगाकर पंजाबी, गुजराती, तमिल और तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें: 'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो

100 देश ले रहे हिस्सा
इवेंट के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि 100 से ज्यादा देश इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की रिव्यू कमिटी ने पहले ही फिल्मों का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है।

फेस्टिवल के जरिए मिलती है कामयाबी
एक्ट्रेस निमरत कौर ने बताया कि दिल्ली ने उनके एक्टिंग करियर को बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के फिल्म फेस्टिवल के जरिए पर्सनल कहानियां भी ग्लोबल ऑडियंस से जुड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed