Daadi Ki Shaadi Box Office: 'दादी की शादी' देखने पहुंचे दर्शक; दूसरे दिन बढ़ी कमाई; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?
Daadi Ki Shaadi Collection: फिल्म 'दादी की शादी' बीते दिन 08 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर यह सुस्त रही। जानिए आज शनिवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडी के उस्ताद कपिल शर्मा जिस फिल्म में हों, वहां दर्शक यह उम्मीद लगा सकते हैं कि हंसने के भरपूर मौके मिलेंगे। उनकी फिल्म 'दादी की शादी' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में सजी। कॉमेडी से भरपूर इस फैमिली ड्रामा फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह भी हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कैसा हाल है?
'दादी की शादी' की ओपनिंग कैसी रही?
फिल्म 'दादी की शादी' ने ओपनिंग डे पर ठंडी शुरुआत की। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। हालांकि, वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखा जा रहा है।
शनिवार को 'दादी की शादी' देखने पहुंचे दर्शक
रिलीज के दूसरे दिन यानी आज शनिवार को फिल्म ने कमाई के मामले में बढ़त दर्ज की है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह एक छोटे बजट की फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 20 से 45 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी टोनी कालरा (कपिल शर्मा) पर आधारित है, जिसकी शादी नहीं हो रही। तभी एक रिश्ता आता है और लड़की कन्नू वही निकलती है, जिस पर टोनी कॉलेज टाइम से फिदा था। मगर, शादी की बात आगे बढ़ते-बढ़ते सगाई के बीच ऐसा खुलासा होता है कि मामला वहीं ठंडा पड़ जाता है। लेकिन फिल्म की असली कहानी विमला (नीतू कपूर) की है, जो शिमला में अकेली रहती हैं। उनके दो बेटे अपने परिवारों के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ में सेट हैं। बेटी सिंगापुर में बस चुकी है। फिल्म में दिखाए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसलुक' से कहानी में असली बवाल तब शुरू होता है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'दादी की शादी' का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है। इसमें कपिल शर्मा और नीतू सिंह के अलावा सादिया खतीब, दीपक दत्ता, जितेंद्र हुड्डा, रिद्धिमा कपूर साहनी और आर. शरतकुमार भी हैं। कोमल शाहनी, श्रद्धा अग्रवाल, गिन्नी कपिल शर्मा, अक्षित लाहौरिया और गुरजोत सिंह ने प्रोड्यूस किया है। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।