फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dia Mirza Lives In Matchbox Size Apartment With Lara Dutta, Actress Remember Her Modeling Days

Dia Mirza: माचिस के डिब्बे जैसे अपार्टमेंट में रहती थीं दीया, अभिनेत्री ने मॉडलिंग के दिनों को किया याद

Wed, 12 Mar 2025 11:58 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 12 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

Dia Mirza: साल 2000 के मिस इंडिया कांटेस्ट मेंं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा के साथ फाइनलिस्ट रहीं दीया मिर्जा ने मॉडलिंग के दिनों के अपने संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा की तरह उन्हें और लारा को परिवार से नहीं मिलता था आर्थिक सपोर्ट।

विज्ञापन
Dia Mirza Lives In Matchbox Size Apartment With Lara Dutta, Actress Remember Her Modeling Days
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

विस्तार

‘धक-धक’ फेम एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2000 के मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट को याद करते हुए बताया कि वह और लारा दत्ता अपने मॉडलिंग के दिनों में एक अपार्टमेंट में ही रहती थीं, जो एक माचिस के डिब्बे के जैसा था, और उनके बैंक खातों में बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। हालांकि, दीया ने साझा किया कि प्रियंका चोपड़ा को उनके माता-पिता से पूरा सहयोग मिला। दीया मिर्जा साल 2000 के मिस इंडिया कांटेस्ट मेंं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा के साथ फाइनलिस्ट थीं।

विज्ञापन

लारा ने की दिल खोलकर मदद
जूम के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने साझा किया, “मुझे और लारा को परिवार की ओर से कोई आर्थिक समर्थन नहीं मिला था। लारा मॉडलिंग कर रही थीं, इसलिए पहले से ही यहां रह रही थीं। लारा ने मेरे लिए दिल खोलकर मदद की और मुझे अपने अपार्टमेंट में भी साथ में रखा। मुझे याद है कि मैंने मिस यूनिवर्स के लिए उसके सामान को पैक करने में मदद की थी और फिर वह चली गई।”

विज्ञापन

प्रियंका शुरू से ही काफी अच्छा कर रही थीं
मिस इंडिया एशिया पेसिफिक रहीं दीया मिर्जा ने आगे प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा, “प्रियंका शुरू से ही काफी अच्छा कर रही थीं। उन्हें कई और लड़ाइयां भी लड़नी थीं और उनसे पार पाना था, लेकिन वह वाकई में काफी अच्छा कर रही थीं। उनके लिए मेरे मन में वाकई काफी सम्मान था। मैं कई बार सोचती थी कि अगर मैं उनकी आधी भी अभिनेत्री होती, तो मैं कितना आगे जा पाती।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth: सामंथा करेंगी अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म में कैमियो, दूसरी बार पर्दे पर साथ आई अभिनेत्रियां

नूडल्स खा कर दीया-लारा ने किया गुजारा
ग्लैमरस फोटोशूट से वापस आकर पैसों की कमी के चलते नूडल्स खाने के अपने दिनों को याद करते हुए दीया ने कहा, “मैं और लारा नूडल्स शेयर किया करते थे, क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं होते थे। मैं और लारा मॉडलिंग करके पैसे बचाते थे। हमने घर से मिले पैसों का इस्तेमाल किसी काम के लिए नहीं किया। जो हमने कमाया और बचाया, हमारे पास बस यही था। ऐसे दिन भी आते थे जब बचत खत्म हो जाती थी और किराए या बाकी बिल्स का समय होता था। हम महंगे गाउन पहनकर बड़े-बड़े इवेंट में बैठते थे और घर आकर नूडल्स खाकर सो जाते थे, क्योंकि कुछ और खाने के पैसे नहीं होते थे।

यह खबर भी पढ़ें500 करोड़ी बनने के बाद भी चौथे हफ्ते दहाड़ रही 'छावा', जानें कलेक्शन

दीया ने 2001 में सुपरहिट फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू
हालांकि, वक्त के साथ चीजें बदल चुकी हैं। अब दीया मिर्जा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। साल 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद दीया मिर्जा ‘तुमको न भूल पाएंगे’, 'लगे रहो मुन्ना भाई', ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘संजू’, ‘धक-धक’, ‘थप्पड़’ और ‘अलग’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दीया हाल ही में इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इब्राहिम की मां की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed