{"_id":"66dab1b994ac74aab70ddf8f","slug":"diljit-dosanjh-entered-in-sunny-deol-upcoming-movie-border-2-shares-post-on-instagram-said-feeling-honored-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Border 2: ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की हुई एंट्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Border 2: ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की हुई एंट्री
Fri, 06 Sep 2024 01:10 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ और बॉर्डर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बन चुके हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। अभिनेता ने फिल्म का हिस्सा बनने की घोषणा करते हुए प्रशंसकों को चौंका दिया। हालांकि, इस खबर से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
वीडियो साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा, ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम!’ ऐसी शक्तिशाली टीम के साथ होने और अपने सैनिकों के पदचिन्हों पर चलने पर मुझे गर्व है।’ वीडियो में फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला गीत ‘संदेशे आते हैं’ ने इसके एहसास को और भी बढ़ा दिया।
Vikram-Dhruv: विक्रम ने ध्रुव से कहा था कि किसी को मत बताना तुम किसके बेटे हो, वैन से ही भेजते थे स्कूल
Vikram-Dhruv: विक्रम ने ध्रुव से कहा था कि किसी को मत बताना तुम किसके बेटे हो, वैन से ही भेजते थे स्कूल
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @ diljitdosanjh
वीडियो के बैकग्राउंड में यह डायलॉग सुनाई पड़ता है, ‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर, झुक जाती है खौफ से, इन सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं।’ इसी के साथ वीडियो में बॉर्डर फिल्म के कुछ दृश्यों की झलक भी दिखी है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बता दें कि अगस्त महीने में अभिनेता वरुण धवन ने भी ‘बॉर्डर 2’ में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की थी। वरुण के फिल्म से जुड़ने ने प्रशंसकों की उत्सुकता को पंख दे दिए थे। बता दें कि यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
27 साल पहले सितारों से सजी फिल्म ‘बॉर्डर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस फिल्म को खूब प्यार मिला था। यह फिल्म लोगों के दिलों में आज भी खास जगह रखती है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है।
काले रंग की ड्रेस में तमन्ना भाटिया का दिखा स्टाइलिश अंदाज
काले रंग की ड्रेस में तमन्ना भाटिया का दिखा स्टाइलिश अंदाज