The Raja Saab: कहां अटकी है प्रभास की राजा साहब, कब होगी रिलीज; निर्देशक मारुति ने दिया बड़ा अपडेट
The Raja Saab Update: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा साहब’ जो अप्रैल में रिलीज होनी थी, अब तक अटकी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस कई दिनों से कोई अपडेट मांग रहे थे। अब फिल्म के निर्देशक ने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए क्या बताया निर्देशक ने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास के फैंस उनकी आगामी फिल्म ‘राजा साहब’ का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म की एक-एक अपडेट पाने को बेकरार हैं। लेकिन अब तक फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक कि फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तक तय नहीं है। अब फिल्म के निर्देशक मारुति ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा की है। साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी काफी कुछ साझा कर दिया है।
निर्देशक की पोस्ट पर फैंस ने किया सवाल
हाल ही में निर्देशक मारुति आंध्र प्रदेश में तिरुपति और श्रीकालहस्ती मंदिर गए थे। जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की। निर्देशक मारुति ने अपने मंदिरों में जाने की तस्वीरें अपने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों को साझा करते हुए मारुति ने लिखा, ‘आज तिरुपति और अन्य मंदिरों में दर्शन किए।’ निर्देशक की इसी पोस्ट पर प्रभास के एक फैन ने निर्देशक से ‘राजा साहब’ को लेकर सवाल किया। प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या फिल्म नवंबर में रिलीज होगी या अगले साल।
Visiting Tirupathi, Srikalahasti and other temples today
— Director Maruthi (@DirectorMaruthi) April 8, 2025
Feeling blessed 😇🙏 pic.twitter.com/khIDRiK6i8
यह खबर भी पढ़ें: Upcoming Movies: इन बड़ी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, लिस्ट में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी शामिल
निर्देशक ने प्रशंसक को दिया रिप्लाई, बताई फिल्म की अपडेट
फैन ने निर्देशक मारुति की पोस्ट पर कमेंट किया, “आप अपना समय लीजिए और जब आप प्रोजेक्ट से संतुष्ट हो जाएं, तब ‘राजा साहब’ को रिलीज कीजिए। बस मीडिया के जरिए इतना बता दीजिए कि फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी या अगले साल? इसके बाद फैंस आपको परेशान नहीं करेंगे।” फैन के इस सवाल का निर्देशक मारुति ने विस्तार से जवाब दिया।
उन्होंने कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, “सटीक जानकारी देने के लिए इस पर काम किया जा रहा है और जल्द ही किसी जानकारी के बाहर आने की उम्मीद है। एक बार चीजें तय हो जाएंगी, फिर निर्माता फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा कर देंगे। इस पूरी प्रक्रिया में कई बाहरी चीजें भी शामिल होती हैं। ये किसी एक व्यक्ति की बात या काम नहीं है। इसलिए चीजें थोड़ा समय लेती हैं। धैर्य बनाए रखें। हर कोई आपके उत्साह को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है।”
यह खबर भी पढ़ें: Raid 2 Trailer: 'रेड' करने गए अजय देवगन खुद ही चक्रव्यूह में फंसे, 'दादा भाई' को कैसे मात देंगे 'अमय पटनायक'
रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी होगी फिल्म
जानकारी के मुताबिक, राजा साहब एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहन और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले फिल्म के अप्रैल के बाद अगस्त में रिलीज होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब अभी कुछ तय नहीं है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।