फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad

‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है’, वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की खबरों पर बोले निर्देशक सनोज मिश्रा

Wed, 11 Mar 2026 07:26 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 11 Mar 2026 07:26 PM IST
सार

Sanoj Mishra On Monalisa Marriage: निर्देशक सनोज मिश्रा ने वायरल गर्ल मोनालिसा की कथित शादी को लव जिहाद करार दिया है। जानिए उन्होंने किस पर लगाए गंभीर आरोप और मोनालिसा को लेकर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad
मोनालिसा और सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanojmishra

विस्तार

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वो किसी फिल्म या अपनी नई तस्वीर को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर शादी की है। अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने की बात करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सनोज मिश्रा ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मोनालिसा के इस कदम को लव जिहाद बताया है।

विज्ञापन


सनोज मिश्रा ने लिखा लंबा पोस्ट
सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसका टाइटल उन्होंने दिया है- ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है।’ इस पोस्ट में सनोज मिश्रा ने लिखा, ‘मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी।
विज्ञापन


मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप। मैंने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की, देश दुनिया ने स्वागत किया। लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका समर्थन करने वाले लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उनका उद्देश्य था योगी आदित्यनाथ के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान नहीं है मोनालिसा की जिंदगी
अपनी पोस्ट में निर्देशक ने आगे लिखा, ‘मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी लिखी और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि उनको कोई आरोप नहीं समझ आया।



सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे। उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है, जैसा आप सब देखते हैं। उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा, छोटे पापा, सब उसके लिए एक मजबूरी थे। असल में उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी, जिसको उसके बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी। बंजारों का कानून और अनुशासन अलग होता है, तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)


 

Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad
पिता के साथ मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mona_lisa_007

चंद रुपयों के लालच में लव जिहाद का शिकार हुई गंगा पुत्री
सनोज मिश्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती, तो वो रोती थी। कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी।

मैने हमेशा उसको समझाया, लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था। क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा, लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है। इसमें वो तोतले शिक्षक भी शामिल हैं, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा के मैनेजर बन चुके थे।

ऐसे बेरोजगारों में मैने दया दृष्टि से चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगे थे। बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है। चंद रुपयों के लालच में गंगा की पुत्री आज लव जिहाद का शिकार हो गई।’

Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad
सनोज मिश्रा और मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा सबकुछ नष्ट हो गया
अंत में जांच की बात करते हुए निर्देशक ने लिखा, ‘अगर जांच की जाएगी तो इसके पीछे मेरे विरोधी ही होंगे, जिन्होंने मुझे जेल भिजवाया था। लेकिन आज सबसे बड़ा संकट मेरे सामने ये है कि जिस मोनालिसा को गंगापुत्री मानकर मैने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, 10 करोड़ का कर्ज लेकर फिल्म की और आज तक उसका पूरा खर्च मैने उठाया।

उसकी वजह से जेल गया, आज वह सब नष्ट हो गया। जिसके लिए सब किया, उसने आज मुझे कहीं जवाब देने लायक नहीं रखा। उसका बाप पुलिस स्टेशन के पास रो रहा है। अकेला मैं क्या करूं, खुद नहीं समझ आ रहा। मां गंगा और महाकुंभ की पवित्रता पर क्या ये दाग है या मेरा किसी को गंदगी से उठाकर बड़ा बनाने का लिया गया गलत निर्णय? कुछ समझ नहीं आ रहा। इसमें सबसे बड़े नुकसान में कौन रहा?’

सनोज मिश्रा ने ऑफर की थी ये फिल्म
महाकुंभ में माला बेचकर वायरल होने के बाद मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने एक फिल्म ऑफर की थी। यह फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी, लेकिन इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। सनोज मिश्रा पर कई तरह के आरोप लगे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed