फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans Tribute To Abhishek Bachchan On Completing 25 Years In Bollywood Actor Replied Forever Indebted

25 years of Abhishek Bachchan: फैंस ने दिया अभिषेक को ट्रिब्यूट, वीडियो शेयर कर बोले एक्टर- हमेशा आभारी रहूंगा

Mon, 30 Jun 2025 01:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

Abhishek Bachchan: साल 2000 में आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन आज इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर चुके हैं। इस मौके पर फैंस ने उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है।

विज्ञापन
Fans Tribute To Abhishek Bachchan On Completing 25 Years In Bollywood Actor Replied Forever Indebted
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन को आज इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। आज 30 जून को ‘रिफ्यूजी’ की सिल्वर जुबली के साथ ही अभिषेक बच्चन का करियर भी बॉलीवुड में 25 साल का हो चुका है। इस मौके पर अभिषेक के फैंस ने अभिषेक को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। इस पर अब अभिषेक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

फैंस ने शेयर किया खास वीडियो
अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर उनके फैन क्लब की ओर से एक्टर को ट्रिब्यूट देते हुए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत अभिषेक और पिता अमिताभ बच्चन के एआई द्वारा तैयार किए गए एक सीन से होती है जिसमें बिग बी अभिषेक के साथ दिखते हैं। फिर अभिषेक पिता की फिल्म ‘शहंशाह’ के पोस्टर को देखते हैं। इसके बाद इस वीडियो में अभिषेक की अलग-अलग फिल्मों के सीन और उनके किरदारों को दिखाया गया है, जिसमें ‘रिफ्यूजी’ से लेकर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म तक को दिखाया गया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team Abhishek Bachchan (@bachchanjrfc)


 

‘कई यादगार किरदारों से सजा करियर’
इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस की ओर से कैप्शन में लिखा गया है, ‘आज हम अभिषेक बच्चन का जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा अभिनेता जिनकी यात्रा अपार प्रतिभा से भरी हुई है। कुछ यादगार परफॉर्मेंस से लेकर भारतीय सिनेमा में आइकॉनिक किरदारों निभाने तक, अभिषेक ने अपनी हर कहानी के साथ एक बेंचमार्क तैयार किया है। एक शानदार कलाकार। एक विरासत जो प्रेरित करती रहती है। 25 साल का सफर और आगे कई वर्षों तक जारी रहेगा।

यह खबर भी पढ़ेंः Kareena Kapoor: इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर करीना ने किया पोस्ट, बोलीं- ‘25 साल और हमेशा के लिए…’



अभिषेक ने जताया आभार

फैंस की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो और पोस्ट को अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है। फैंस का शुक्रिया जताते अभिषेक ने लिखा ‘हमेशा आभारी रहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed