'हम तैयार हैं...'; फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी शकीरा; साझा कीं रिहर्सल की BTS झलकियां
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप की आज गुरुवार 11 जून से शुरुआत हो रही है। संयुक्त रूप से तीन देश (अमेरिका-मैक्सिको और कनाडा) इसकी मेजबानी कर रहे हैं। आज भव्य ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार शकीरा परफॉर्म करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले रिहर्सल के कुछ बीटीएस फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। खेल प्रेमी फुटबॉल के इस महाकुंभ के शुभारंभ को लेकर उत्साहित हैं। आज 11 जून को भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ इसका आगाज हो रहा है। इसमें शकीरा भी परफॉर्म करेंगी, जिसके लिए उन्होंने सप्ताहभर जमकर रिहर्सल की है।
शकीरा ने लिखा- 'पूरा सप्ताह रिहर्सल वाला रहा'
शकीरा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बीते दिनों की गई रिहर्सल की कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन) झलकियां साझा की हैं। वे ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देने के लिए अभ्यास कर रही हैं। शकीरा ने कैप्शन लिखा है, 'यह सप्ताह हमारे लिए लगातार रिहर्सल वाला रहा है। हम तैयार हैं। फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है'।
क्रू सदस्यों के साथ की रिहर्सल
ग्लोबल सुपरस्टार शकीरा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सिंगर ने टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी की अपनी आखिरी तैयारियों की झलक फैंस को दिखाई। शकीरा मैक्सिको सिटी में ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। ग्लोबल पॉपस्टार को अन्य डांसर्स और क्रू मेंबर्स के साथ रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। यह सब इस बड़े इवेंट से ठीक पहले की आखिरी तैयारियों का हिस्सा था।
शकीरा के साथ बर्ना बॉय भी करेंगे परफॉर्म
शकीरा पूरी तरह से रिहर्सल में डूबी हुई नजर आ रही हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, शकीरा नाइजीरियाई संगीत स्टार बर्ना बॉय के साथ 2026 फीफा विश्व कप का आधिकारिक गाना दाई दाई प्रस्तुत करेंगी। मेक्सिको सिटी समारोह में वैश्विक दर्शकों के सामने गीत का पहला लाइव प्रदर्शन होगा। उद्घाटन समारोह में दुनिया भर से प्रभावशाली कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।