{"_id":"68ecd320fd6565358902edcb","slug":"filmfare-awards-2025-shahrukh-khan-nitanshi-goel-akshay-kumar-abhishek-bachchan-kartik-aaryan-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बाहें फैलाए दिखे शाहरुख, अक्षय ने स्टेडियम में दौड़ाई बाइक; पढ़िए इस साल फिल्मफेयर में क्या रहा खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आसमान में बाहें फैलाए दिखे शाहरुख, अक्षय ने स्टेडियम में दौड़ाई बाइक; पढ़िए इस साल फिल्मफेयर में क्या रहा खास
सार
70th Filmfare Awards: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया गया। कार्यक्रम को 17 साल बाद शाहरुख खान ने करण जौहर और मनीष पॉल के साथ मिलकर होस्ट किया। जानिए यहां क्या रहा खास…
विज्ञापन
फिल्म फेयर अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सबसे ज्यादा अवार्ड्स के मामले में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ने बाजी मारी। फिल्म ने 24 नॉमिनेशन में से 13 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा इवेंट के दौरान कई खास पल भी रहे। इस खबर में जानिए इन सबके बारे में…
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की आकृति
शाहरुख खान की आकृति
माधुरी दीक्षित की आकृति
ड्रोन शो से हुई शुरुआत
अवॉर्ड नाइट की शुरुआत ड्रोन शो के जरिए हुई। इसके जरिए हिंदी सिनेमा के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। आसमान में ड्रोन के जरिए अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान समेत कई कलाकारों की आकृतियां उकेरी गईं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
इसके बाद शुरू हुआ असल समारोह। होस्ट करण जौहर मंच पर आए और सबसे पहली परफॉर्मेंस दी अनन्या पांडे ने। उन्होंने गुजराती गानाें पर खूब धमाल मचाया। इसके बाद शाहरुख खान ने धमाकेदार एंट्री ली और वो मंच पर करण का साथ देने पहुंचे।
विज्ञापन
शाहरुख ने नितांशी को गिरने से बचाया
इस तरह के फंक्शन में शाहरुख, मंच पर आने वाली सभी कलाकारों का स्वागत बड़ी ही खूबसूरती से करते हैं। वो मंच पर चढ़ने और उतरने वाली हर महिला का सम्मान करते हुए उसे सीढ़ियों तक लेने और छोड़ने जाते हैं। ऐसे ही जब नितांशी गोयल को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया तो शाहरुख उनका हाथ संभालने सीढ़ियों तक पहुंचे। दूसरी सीढ़ी चढ़ते ही नितांशी लड़खड़ाईं। अब इसे शाहरुख की होशियारी ही कहें कि उन्होंने नितांशी को वहां गिरने से बचा लिया।
अक्षय कुमार ने बांधा समां
दूसरी धमाकेदार परफॉर्मेंस अक्षय कुमार की रही। उन्होंने ऐन वक्त पर आकर बोझिल हो रहे कार्यक्रम में दम भरा और अपनी प्रस्तुति से सबको फिर से उत्साहित कर दिया। उन्होंने स्टेडियम में ही एक चक्कर बाइक भी चलाई और स्टेडियम में पब्लिक के बीच पहुंचकर गुजराती गाना भी गाया। इस मौके पर अक्षय ने यंग एक्टर्स को दो सीख दी। पहली किसी भी प्रोड्यूसर के साथ तीन फिल्में मत करो और दूसरी यह कि जीवन में अनुशासन रखो, उसका कोई अवॉर्ड नहीं देता।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड रिसीव करतीं छाया कदम (बाएं) और रवि किशन (दाएं)
छाया कदम और रवि किशन हुए भावुक
कार्यक्रम में बेस्ट को-एक्टर और बेस्ट को-एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाले रवि किशन और छाया कदम, अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए। जहां छाया को यह किसी सपने की तरह लगा वहीं रवि किशन बोले- ‘35 साल और 750 फिल्में करने के बाद आखिरकार यह मोहतरमा (फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्राफी- ब्लैक लेडी) मिल ही गईं।’
अभिषेक ने पिता अमिताभ को दिया सम्मान
कार्यक्रम में अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन को सम्मान दिया। उन्होंने पिता के मशहूर गानों ‘खईके पान बनारस’ से लेकर ‘जुम्मा चुम्मा’ और ‘शावा शावा’ तक पर प्रस्तुति दी। बीच प्रस्तुति में वो स्टेज के सामने बैठीं मां (जया बच्चन) से गले भी मिलकर गए। जया भी बेटे की प्रस्तुति देखकर बेहद खुश नजर आईं। अभिषेक के अलावा कृति सेनन ने अपनी परफॉर्मेंस से जीनत अमान और सिद्धांत चतुर्वेदी ने शम्मी कपूर को ट्रिब्यूट दिया।
शाहरुख-काजोल ने बांधा समां
समारोह के अंत में शाहरुख और काजोल ने रोमांटिक परफॉर्मेंस देकर समां बांध दिया। वहीं कृति सेनन ने अपनी प्रस्तुति से जीनत अमान और सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी प्रस्तुति से शम्मी कपूर को सम्मान दिया।
इन तस्वीरों पर भी डालें नजर-
अपनी परफाॅर्मेंस के जरिए पिता अमिताभ बच्चन को ट्रिब्यूट देते अभिषेक
मंच पर खड़े कार्यक्रम के होस्ट सुपरस्टार शाहरुख खान
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 की शुरुआत ऐसे ड्रोन शो से हुई
परफॉर्म करती हुईं अनन्या पांडे
इनके नाम रहे अहम पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (जिगरा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स- राजकुमार राव (स्त्री 2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- लापता लेडीज
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स- शूजित सरकार (आई वॉन्ट टू टॉक)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- किरण राव (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता- लक्ष्य लालवानी (किल)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)