Filmfare Marathi Awards 2025: ‘पानी’ ने जीते कई अवॉर्ड्स; प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, शेयर किया खास मैसेज
Priyanka Chopra Movie Paani Wins Filmfare: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स की फिल्म पानी ने फिल्मफेयर मराठी के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसी मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने एक खास वीडियो शेयर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में बिजी प्रियंका चोपड़ा ने जब ‘पानी’ की जीत की खबर सुनी, तो उन्होंने तुरंत एक वीडियो के जरिए टीम को बधाई दी। वीडियो मैसेज में प्रियंका ने कहा, 'ये फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है। 'पानी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मिशन है। इतनी सारी ट्रॉफियां जीतना कितना अद्भुत है!'
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की फोटो भी शेयर की, जिसमें वो अवॉर्ड्स के साथ पोज देते नजर आए। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'इस टीम पर मुझे गर्व है, जिन्होंने बिना थके मेहनत की और ये कहानी हर दिल तक पहुंचाई। ये जीत पूरी तरह से आप सबकी है।'
'पानी' ने जीते कई बड़े अवॉर्ड्स
बता दें ‘पानी’ को इस बार 18 श्रेणियों में नामांकन मिला था और फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर जैसी कैटेगरी में जीत दर्ज की है। फिल्म के निर्देशक अदीनाथ एम कोठारे ने मंच पर अवॉर्ड लेते हुए कहा, 'ये फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि पानी की अहमियत और ग्रामीण भारत की सच्चाई है। इसे स्क्रीन तक पहुंचाना हमारे लिए मिशन जैसा था।'
ये खबर भी पढ़ें: Humaira asghar: चर्चा में रहती थीं PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर, परिवार ने नाता तोड़ा; हुआ दर्दनाक अंत
कैसी है फिल्म की कहानी?
‘पानी’ की कहानी महाराष्ट्र के एक सूखाग्रस्त गांव की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मुख्य किरदार हनुमंत केंद्रे के सफर को दिखाया गया है। फिल्म जल संरक्षण की गंभीरता को दर्शकों के सामने बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है। न सिर्फ दर्शकों ने फिल्म को सराहा, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे प्रभावशाली मराठी फिल्मों में गिना।