फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anniversary: नफरत, प्यार फिर शादी और अब तलाक की चर्चाएं, ऐसा रहा गोविंदा-सुनीता का 38 साल का सफर

Tue, 11 Mar 2025 10:56 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

Anniversary: गोविंदा और सुनीता आहूजा आज अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं। काफी फिल्मी है गोविंदा और पत्नी सुनीता की लव स्टोरी। शादी के 37 साल में कई बार टूटते-टूटते बची है दोनों की शादी। हाल ही में फिर उड़ी थीं तलाक की खबरें।

विज्ञापन
Govinda Sunita Filmy Love Story Start With Hatred Completed Marriage Now Reached Divorce Rumours in 38 years
गोविंदा-सुनीता - फोटो : अमर उजाला

एक लड़का-लड़की छोटी सी उम्र में मिलते हैं। वो एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। उनके बीच हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं। फिर कब झगड़ते-झगड़ते ये लड़ाई प्यार में बदल जाती है, किसी को पता ही नहीं चलता और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं। 80 के दशक के बिना व्हाट्सएप और चैटिंग वाले दौर में दोनों एक-दूसरे को लव लेटर लिखा करते। फिर एक दिन अचानक इनका लव लेटर घर वालों को मिल जाता है। फिर क्या, फिर वो ही जो हैप्पी एंडिंग वाली फिल्मों में होता है, दोनों के घरवाले मिलकर इनकी शादी करवा देते हैं।

है न एक मस्त फिल्मी कहानी, लेकिन ये किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की असली प्रेम कहानी है, जो उनके और उनकी पत्नी सुनीता के बीच की है। आज ये दोनों अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं। जानते हैं इन 38 सालों में कैसा रहा इनका रिश्ता।

Govinda Sunita Filmy Love Story Start With Hatred Completed Marriage Now Reached Divorce Rumours in 38 years
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

शादी के 38 साल पूरे कर चुके इस कपल की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। पत्नी सुनीता से गोविंदा की पहली मुलाकात अपने मामा के घर पर हुई थी। दरअसल, सुनीता गोविंदा के मामा की साली हैं और गोविंदा अपना करियर शुरू करने से पहले मुंबई में अपने मामा के घर पर रहते थे। इस दौरान सुनीता वहां अपनी दीदी से मिलने अक्सर आती रहती थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात तो हुई, लेकिन शुरूआत में सिर्फ झगड़े ही होते थे और दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे।

Govinda Sunita Filmy Love Story Start With Hatred Completed Marriage Now Reached Divorce Rumours in 38 years
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

साथ में डांस करते थे गोविंदा-सुनीता

एक इंटरव्यू में सुनीता बताती हैं कि जब छोटे थे तब एकसाथ डांस किया करते थे। सुनीता के जीजा और गोविंदा के मामा दोनों को अक्सर साथ में डांस करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे, लेकिन सुनीता ऐसा नहीं करना चाहती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे इस डांस के ही चलते दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और प्यार पनपने लगा।

यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: हंसल मेहता ने किया नए कलाकारों का समर्थन, बोले- हिंदी सिनेमा को रीसेट करने की जरूरत है...

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Sunita Filmy Love Story Start With Hatred Completed Marriage Now Reached Divorce Rumours in 38 years
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

ऐसे पकड़ा गया अफेयर, फिर हुई शादी

जब दोनों के बीच प्यार बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे को लव लेटर लिखते थे। लेकिन एक दिन ये लव लेटर गोविंदा की मां के हाथ लग जाता है, जिसमें सुनीता ने लिखा होता है कि वो गोविंदा से जल्दी ही शादी करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से 11 मार्च 1987 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 3 साल तक डेट किया था। शादी के एक साल बाद ही गोविंदा एक बेटी के पिता बन गए थे। गोविंदा के दो बच्चे हैं एक लड़की, एक लड़का।

विज्ञापन
Govinda Sunita Filmy Love Story Start With Hatred Completed Marriage Now Reached Divorce Rumours in 38 years
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

दोनों ने सभांले रखी रिश्ते की डोर

शादी से पहले ही गोविंदा फिल्मों में डेब्यू भी कर चुके थे, लेकिन उन्हें करियर में सफलता शादी के बाद ही मिली। इस दौरान गोविंदा के पास कई फिल्में होती थीं, वो एक-एक दिन में कई शिफ्टों में काम करते थे। काम की वजह से ही गोविंदा घर से भी बाहर रहने लगे थे। इन सब बातों को लेकर गोविंदा और सुनीता के बीच में भी थोड़ी अनबन होनी शुरू हुई, लेकिन दोनों ने रिश्ते की डोर को संभाले रखा।

यह खबर भी पढ़ें: Holi Special: शोले से लेकर राझंणा तक होली के दृश्यों ने बनाया फिल्मों को यादगार, क्या आपको याद हैं ये सींस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed