सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda wife sunita ahuja and neena gupta shares their diwali celebration plans

सितारों की इको फ्रेंडली दिवाली, पटाखे नहीं फोड़ेंगी सुनीता आहूजा, पहाड़ों पर जाएंगी नीना; अमृता का खास अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Diwali 2025: दिवाली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस पर्व के जश्न में डूबे हैं। हाल ही में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने दिवाली योजनाओं के बारे में बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Govinda wife sunita ahuja and neena gupta shares their diwali celebration plans
नीना गुप्ता और सुनीता आहूजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिवाली का त्योहार बस कुछ दिनों में दस्तक देने वाला है। इस त्योहार की तैयारियों में पूरा भारत व्यस्त है। इस कड़ी बॉलीवुड के सितारे भी बिल्कुल पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया कि वह इसबार पहाड़ों में जाएंगी। वहीं सुनीता आहूजा ने परिवार के साथ दिवाली मनाने की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर। 

Trending Videos

पहाड़ों में मनाएंगी दिवाली
एएनआई से बात करते हुए नीना गुप्ता ने अपने दिवाली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं दिवाली बहुत खास तरीके से मना रही हूं, क्योंकि मैं पहाड़ों में मुक्तेश्वर स्थित अपने घर जा रही हूं। वहां हमारे पांच-छह पड़ोसी एक छोटी सी पार्टी में होंगे। हम साथ में खाएंगे, पिएंगे और खूब मस्ती करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पटाखों के दिवाली मनाएंगी गोविंदा की पत्नी
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी ने कहा, ‘हम घर पर दीये जलाएंगे और देवी लक्ष्मी की पूजा करेंगे। हम परिवार के साथ खुशी से जश्न मनाएंगे। हम आतिशबाजी नहीं जलाएंगे क्योंकि मुझे कुत्ते बहुत पसंद हैं।’

 

गोविंदा की बेटी ने भी बताया दिवाली का प्लान
सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूज ने परिवार की दिवाली की परंपराओं के बारे में बात करते हुए कहा कि आहूजा परिवार हमेशा देवी लक्ष्मी की पूजा करके त्योहार की शुरुआत करता है। इस साल वह रंग-बिरंगी रंगोली बनाने वाली हैं। यह बताते हुए उन्होंने कहा, "हमारे परिवार की परंपरा है कि घर पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और हम ढेर सारी मिठाइयां लाते हैं। कई दोस्त आते हैं। पटाखे नहीं जलाएँगे, इस साल मैं रंगोली और दीयों के डिजाइन बनाऊंगी।"
 

यह खबर भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीर हुई लीक, वायरल लुक देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया

नीना गुप्ता का वर्कफ्रंट
नीना गुप्ता की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था। यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक मेट्रो शहर में रहने वाले युवा, वृद्ध और मध्यम आयु वर्ग के जोड़ों की प्रेम कहानियों पर आधारित है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख और अनुपम खेर भी हैं। 

Govinda wife sunita ahuja and neena gupta shares their diwali celebration plans
पति के साथ अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता राव-आरजे अनमोल मनाएंगे ईको फ्रेंडली दिवाली
अभिनेत्री अमृता राव ने भी ईको फ्रेंडली तरीके से दिवाली का त्योहार मनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वे किस तरह इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगी?  न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने कहा कि वे इस साल अपनी 16वीं दिवाली एक साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा, 'कोई ध्वनि प्रदूषण नहीं, कोई शोर नहीं। हम सिर्फ दीये जलाते हैं'। अमृता ने कहा, 'मुझे अपना दिन मंदिर जाकर, अच्छे कपड़े पहनकर और ढेर सारे गहने पहनकर शुरू करना पसंद है'। आरजे अनमोल ने कहा, 'हम दिवाली उसी तरह मनाते हैं, जैसे इसे मूल रूप से मनाया जाना चाहिए। हम पटाखे नहीं जलाते हैं। हमारे घर पर पारंपरिक तरीके से मिठाइयां तैयार की जाती हैं और हम घी या तेल से दीये जलाते हैं। हम उसी परंपरा का पालन करने की कोशिश करते हैं, जैसा कि भगवान राम के घर वापस आने पर किया गया होगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed