फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग, क्रू मेंबर्स के साथ साझा की तस्वीरें

Tue, 27 Aug 2024 01:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी सीरीज ‘गांधी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर क्रू मेंबर्स के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग के खत्म होने की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Hansal Mehta wrapped up shooting of gandhi series shared pictures with crew mem
हंसल मेहता - फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी सीरीज ‘गांधी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर क्रू मेंबर्स के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग के खत्म होने की जानकारी साझा की है। इस सीरीज में ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ के अभिनेता प्रतीक गांंधी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

Hansal Mehta wrapped up shooting of gandhi series shared pictures with crew mem
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग - फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
पोस्ट में क्या लिखा?
पोस्ट साझा करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, हम 220 दिनों से ज्यादा समय तक साथ रहे, 400 दिनों से ज्यादा समय तक तैयारी की और एक-दूसरे को जाना। इस दौरान हमने खुद को भी थोड़ा-बहुत जाना। पोस्ट-प्रोडक्शन के बचे हुए काम के पूरे होने पर ये यादें और भी बेहतर हो जाएंगी।
Kartik Aaryan: बॉलीवुड में बाहरी होने पर कार्तिक का बयान, 'जगह बनाने और बराबरी के लिए करना पड़ता है संघर्ष'

Hansal Mehta wrapped up shooting of gandhi series shared pictures with crew mem
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग - फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
लंबे समय से प्रशंसकों को है इंतजार
हंसल मेहता की इस सीरीज का इंतजार लंबे समय से प्रशंसक कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। जैसा की निर्देशक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। हालांकि, शूटिंग पूरी होने के बाद प्रशंसकों में एक उम्मीद जगी है कि यह जल्द ही उनके लिए उपलब्ध हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta wrapped up shooting of gandhi series shared pictures with crew mem
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग - फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
ये अभिनेत्री निभाएंगी कस्तूरबा गांधी का किरदार
‘गांधी’ सीरीज में अभिनेत्री भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में टॉम फेल्टन, लिब्बी माई, मौली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मरे, लिंडन अलेक्जेंडर, जोनो डेविस, साइमन लेनन जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘गांधी’ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन है, जिसे विभिन्न भारतीय और विदेशी स्थानों पर शूट किया गया है।

विज्ञापन
Hansal Mehta wrapped up shooting of gandhi series shared pictures with crew mem
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग - फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
हंसल मेहता का वर्क फ्रंट
हंसल मेहता के आगामी कार्यों की बात करें तो इस साल सितंबर में उनकी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ रिलीज होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इस हफ्ते थ्रिलर से भरपूर रोमांच देंगी ये फिल्में-सीरीज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed