फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा थ्रिलर का मजा, दहाड़ेगा गॉडजिला और कंधार हाईजैक की रोमांचक कहानी से होंगे रूबरू

Tue, 27 Aug 2024 01:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 27 Aug 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
OTT this week Only Murders In The Building 4 Godzilla x Kong The New Empire IC 814 The Kandahar Hijack buddy
गॉडजिला एक्स कोंग द न्यू एम्पायर-आईसी 814 द कंधार हाईजैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, @Itsvijayvarma

कई दर्शक सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए जून का दूसरा हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।

OTT this week Only Murders In The Building 4 Godzilla x Kong The New Empire IC 814 The Kandahar Hijack buddy
ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4 - फोटो : इंस्टाग्राम: disney plus hotstar

ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4
'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' तीन दोस्तों पर केंद्रित है, जो एक सच्चे अपराध पॉडकास्ट की शुरुआत करते हैं और अपनी बिल्डिंग में हुई संदिग्ध हत्याओं की जांच शुरू करते हैं। इस सीरीज में स्टीव मार्टिन, मार्टिन शॉर्ट और सेलेना गोमेज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका चौथा सीजन 27 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

OTT this week Only Murders In The Building 4 Godzilla x Kong The New Empire IC 814 The Kandahar Hijack buddy
गॉडजिला X कॉन्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गॉडजिला एक्स कोंग द न्यू एम्पायर
'गॉडजिला एक्स कोंग द न्यू एम्पायर' गॉडजिला और कोंग के बीच टकराव पर केंद्रित है। वे मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा करते हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसमें रेबेका हॉल, ब्रायन टायर हेनरी, डैन स्टीवंस, कायली हॉटल, एलेक्स फर्न्स और फाला चेन जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT this week Only Murders In The Building 4 Godzilla x Kong The New Empire IC 814 The Kandahar Hijack buddy
आईसी 814: द कंधार हाईजैक - फोटो : इंस्टाग्राम: @Itsvijayvarma

आईसी 814 द कंधार हाईजैक
'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विमान अपहरण की सच्ची और रोमांचक कहानी बताएगी, जो 1999 में हुआ था। अनुभव सिंह द्वारा निर्देशित इस सीरीज में विजय वर्मा, पत्रलेखा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, अमृता पुरी, अनुपम त्रिपाठी, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त को धमाल मचाएगी।

विज्ञापन
OTT this week Only Murders In The Building 4 Godzilla x Kong The New Empire IC 814 The Kandahar Hijack buddy
द रिंग्स ऑफ पावर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

द रिंग्स ऑफ पावर 2
'द रिंग्स ऑफ पावर' जेआरआर टोल्किन के उपन्यास द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स पर आधारित है और टोल्किन के द हॉबिट और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से हजारों साल पहले के मध्य-पृथ्वी के दूसरे युग में सेट है। इसका दूसरा सीजन 29 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed