फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्डी संधू और नोरा फतेही के इस गाने ने यू ट्यूब पर मचाई धूम, देख चुके हैं 20 करोड़ से ज्यादा लोग

Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
harrdy sandhu and nora fatehi song naah naah hits 200 million views on youtube
हार्डी संधू और नोरा फतेही - फोटो : फाइल फोटो

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने 'नाह नाह' ने यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यू का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में उनके साथ बिग बॉस 9 में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही भी हैं। युवाओं के बीच इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस वक्त यह गाना हर पार्टी और डिस्को में बजाया जा रहा है।

harrdy sandhu and nora fatehi song naah naah hits 200 million views on youtube
नोरा फतेही - फोटो : फाइल फोटो

नोरा फतेही को बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के जरिए शो में एंट्री मिली थी लेकिन वह महज तीन हफ्ते बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। वह इस गाने में संधू के साथ कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं।  

harrdy sandhu and nora fatehi song naah naah hits 200 million views on youtube
हार्डी संधू - फोटो : फाइल फोटो

हार्डी संधू अपने इस गाने के हिट होने से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोगों को मेरा यह गाना इतना पसंद आया। इस गाने पर 20 करोड़ व्यू बतलाते हैं कि यह मेरे फैंस की ताकत है। मैं एक और एल्बम पर काम कर रहा हूं और यह इसी साल रिलीज हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
harrdy sandhu and nora fatehi song naah naah hits 200 million views on youtube

हार्डी संधू का यह दूसरा गाना है जिसके व्यू 20 करोड़ के पार पहुंचे हैं। इससे पहले उनका 'बैकबॉन' गाना भी लोगों को बेहद पसंद आया था और वो 22 करोड़ व्यू पार कर चुका है।

विज्ञापन
harrdy sandhu and nora fatehi song naah naah hits 200 million views on youtube
हार्डी संधू - फोटो : फाइल फोटो

25 साल की नोरा फतेही ने बॉलीवुड में फिल्म 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में नजर आईं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके अलावा उन्होंने अपने आइटम नंबर के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी। तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में उनके आइटम सॉन्ग ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने का काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed