Harshvardhan Rane: ‘खुद्दारी है सर’, हर्षवर्धन राणे ने किया आमिर का समर्थन, बोले- खुद उठाऊंगा अपनी टीम का खर्च
Harshvardhan Rane Supports Aamir Khan: बॉलीवुड में इन दिनों अपनी टीम के खर्च को लेकर एक बड़ी बहस चल रही है। अब हर्षवर्धन राणे ने भी इस बहस में हिस्सा ले लिया है। हर्षवर्धन ने आमिर खान के बयान का समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में इन दिनों कलाकारों और उनकी टीम के खर्च को लेकर एक बड़ी बहस चल रही है। अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भी इस बहस पर अपनी बात रखी है। यह एक ऐसी चिंता है जिसे हाल के महीनों में कई फिल्म निर्माताओं और सितारों ने उठाया है। हाल ही में आमिर खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। अब हर्षवर्धन राणे ने आमिर का समर्थन करते हुए इस मामले पर अपनी राय दी है। अभिनेता ने कहा कि वह निर्माताओं पर खर्च का बोझ डालने के बजाय खुद अपने कर्मचारियों के लिए भुगतान करेंगे।
हर्षवर्धन ने किया आमिर के बयान का समर्थन
हर्षवर्धन ने आमिर खान की उस टिप्पणी का समर्थन किया, जिसमें अभिनेता ने खुद्दारी का जिक्र करते हुए इस मुद्दे को उठाया था। हाल ही में आमिर ने सवाल करते हुए कहा था, ‘इतनी खुद्दारी नहीं है? मुझे यह बेहद अजीब लगता है।’ अब हर्षवर्धन राणे इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘खुद्दारी है सर। मैं अपने निर्माता को अपनी टीम के लिए भुगतान नहीं करने देने की प्रतिज्ञा करता हूं। हिंदी और दक्षिण इंडस्ट्री के दिग्गजों से प्रेरित होकर, जो टीम की ऊंची लागतों की ओर इशारा करते रहे हैं, मैं निर्माताओं के साथ खड़ा रहूंगा।’
वरुण धवन ने भी उठाया था मुद्दा
इस समय इंडस्ट्री में यह मुद्दा गर्माया हुआ है। आमिर के अलावा हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने भी इस पर अपनी राय रखी थी। वरुण ने कहा था कि इसका दोष पूरी तरह से अभिनेताओं पर नहीं मढ़ा जा सकता। अगर मैं सभी प्रोडक्शन हाउस को अपना समझने लगूं, तो सभी निर्माताओं को भी परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना होगा। ऐसा नहीं होता। हम अभिनेताओं को दोष देते रह सकते हैं। कहानियां और ब्लाइंड आइटम सामने आते हैं और हमें ट्रोल किया जाता है। सारा कीचड़ अभिनेताओं पर ही फेंका जाता है। हमें अच्छे निर्माता भी चाहिए। उन्हें सेट पर एक सहयोग करने वाला पारिवारिक माहौल बनाना चाहिए। अगर कोई अभिनेता अभी भी घमंडी है, तो उसके साथ काम न करें।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चाओं में हैं हर्षवर्धन
वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर और गाने अभी सामने आए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है।