{"_id":"664c7f5b792a1c8fa0081f04","slug":"here-is-list-of-bollywood-stars-who-missed-voting-lok-sabha-elections-2024-from-alia-bhatt-to-anushka-sharma-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actor: लोकसभा चुनाव 2024 में इन सितारों ने नहीं किया मतदान, लिस्ट में आलिया से लेकर अभिषेक तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actor: लोकसभा चुनाव 2024 में इन सितारों ने नहीं किया मतदान, लिस्ट में आलिया से लेकर अभिषेक तक शामिल
Tue, 21 May 2024 04:54 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 21 May 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल यानी सोमवार को बॉलीवुड के कई सितारे लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करते नजर आए। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान और सलमान खान तक मतदान के बाद स्पॉट किए गए। इन सितारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया साथ ही साथ लोगों से भी अपील किया कि वे भी वोट करें। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो किसी वजह से से वोट नहीं कर पाए--
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने अधिकारों को लेकर सजग रहने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को कल मतदान करते हुए नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अपने मतदान का प्रयोग करना चाहती थीं, लेकिन ग्लोबल आइकन इस समय इटली में हैं। वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग हॉलीवुड स्टार ऐनी हैथवे के साथ करने में व्यस्त हैं।
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल बच्चन खानदान अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए, लेकिन अभिषेक बच्चन को उनके फैंस ने मिस किया। अभिषेक बच्चन कल मतदान करते नहीं दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक मुंबई में होने के बावजूद वोटिंग करने नहीं आए। खबरों की मानें तो उनके और ऐश्वर्या के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वैसे भी कल ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के संग नहीं आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल यानी सोमवार को विक्की कौशल भी मतदान करते नहीं नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की इन दिनों लंदन में अपनी पत्नी के संग समय बिता रहे हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा भी मतदान करने से चुक गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बेटे अकाय के साथ बेंगलुरु में समय बिता रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक आईपीएल मैच में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा गया था।