{"_id":"6759a637ac09b708b70c80e2","slug":"dwayne-johnson-aka-rock-expresses-admiration-for-bollywood-and-actress-priyanka-chopra-report-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dwayne Johnson: ड्वेन जॉनसन ने की बॉलीवुड की प्रशंसा, साथ ही बांधे प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Dwayne Johnson: ड्वेन जॉनसन ने की बॉलीवुड की प्रशंसा, साथ ही बांधे प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल
Wed, 11 Dec 2024 08:18 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:18 PM IST
सार
हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ रॉक बॉलीवुड और प्रियंका चोपड़ा के बहुत बड़े मुरीद हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ड्वेन ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्यार व्यक्त किया और साथ ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका की तारीफ भी की।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन-प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@therock, priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन हर किसी के पसंदीदा अभिनेता हैं। रॉक इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म बेवॉच में प्रियंका के साथ अपने अभिनय को याद किया और बॉलीवुड की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
ड्वेन ने की प्रियंका की तारीफ
रॉन ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ फिल्म बेवॉच में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, "मैंने पहले भी प्रियंका के साथ काम किया है और हमने उस फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे बॉलीवुड फिल्म बनाने का विचार पसंद है। हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड। हम दूसरे दिन भारत में विस्तार और भारत कितना बड़ा बाजार है, इसके बार में बात कर चुके हैं।''

पहले भी कर चुके हैं प्रियंका की तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब ड्वेन ने प्रियंका चोपड़ा जोनास की तारीफ की हो। इससे पहले भी, रॉक, प्रियंका की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, "वास्तविक द्वेष को आकर्षण और हास्य के साथ संतुलित करना कठिन है। हमारी बेवॉच के लिए एकदम सही विकल्प।" बेवॉच भारत में 2 जून, 2017 को रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका ने विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई थी, जो फिल्म की खलनायिका थीं।

Hard to balance real malevolence with charm and humor. Perfect choice for our @baywatchmovie @priyankachopra 🤙🏾
— Dwayne Johnson (@TheRock) April 27, 2017
https://t.co/5WXpc00a9X
ड्वेन की आने वाली फिल्में
मोआना 2 के बाद, ड्वेन के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। सबसे पहले, वह हॉलिडे मूवी रेड वन में अभिनय कर रहे हैं, जो 12 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आ रही है। जेक कासडन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सांता क्लॉज को बचाने के एक ऑपरेशन को दिखाया गया है। इस फिल्म में क्रिस इवांस, जेके सिमंस, लूसी लियू और कीरन शिपका भी हैं। आगामी फिल्म में, अभिनेता कैलम ड्रिफ्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो सांता के सुरक्षा प्रमुख हैं, जो क्रिस इवांस के चरित्र, जैक ओ'मैली के साथ मिलकर क्रिसमस से पहले सांता का पता लगाते हैं। इसमें क्रिस्टोफर हिवजू, वेस्ले किमेल और मैरी एलिजाबेथ एलिस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Barroz 3D Trailer: बारोज का जादुई हैरतअंगेज 3डी ट्रेलर रिलीज, खजाने के रक्षक के रूप में नजर आए मोहनलाल