फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   jazz saxophonist Plas Johnson passed away at the age of 94

Plas Johnson: 'पिंक पैंथर' थीम सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 24 Jul 2026 05:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 24 Jul 2026 05:53 PM IST
सार

Plas Johnson Passed Away: सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन का निधन हो गया है। उनके निधन के एक हफ्ते के बाद उनके बच्चों ने इसकी जानकारी दी है।।

विज्ञापन
jazz saxophonist Plas Johnson passed away at the age of 94
Plas Johnson - फोटो : एक्स

विस्तार

क्लासिक 'पिंक पैंथर' थीम गीत के लिए जाने जाने वाले सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। उन्होंने 15 जुलाई को अपने लॉस एंजिल्स स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बच्चों एरिक जॉनसन और स्टेफनी ओलिवर ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने हाल ही में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


कई बड़े कलाकारों के साथ किया सहयोग
1931 में एक संगीत परिवार में जन्मे, प्लास जॉनसन ने 10 साल की उम्र में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। उन्होंने सैक्सोफोन सीखने से पहले एक गायक के रूप में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

1965 में, वह लॉस एंजिल्स चले गए, जहां उनका परिचय कैपिटल रिकॉर्ड्स से हुआ। उन्होंने नेट किंग कोल, फ्रैंक सिनात्रा और पैगी ली सहित कई शीर्ष कलाकारों के साथ सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

jazz saxophonist Plas Johnson passed away at the age of 94
प्लास जॉनसन - फोटो : एक्स
'द पिंक पैंथर थीम' के लिए हैं मशहूर
जॉनसन को 1963 में रिलीज हुई  हेनरी मैनसिनी की फिल्म 'द पिंक पैंथर' के लिए याद किया जाता है। उन्होंने ही फिल्म के लिए पिंक पैंथर की मशहूर थीम बनाई थी।
जॉनसन ने पहले कॉनकॉर्ड को बताया 'मेरे एकल गीत हमेशा रिकॉर्ड को एक और पायदान ऊपर ले जाते प्रतीत होते थे।'

Jana Nayagan: 'जन नायकन' देखकर रोईं अभिनेत्री आनंदी, मेकर्स से की यह शिकायत; समर्थन में आए यूजर्

jazz saxophonist Plas Johnson passed away at the age of 94
पिंक पैंथर थीम - फोटो : एक्स
संगीतकार को किया गया याद
निधन के लगभग एक हफ्ते के बाद संगीतकार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। हारमोनिका वादक और रिकॉर्ड निर्माता बॉब कोरिटोर ने एक फेसबुक पोस्ट में जॉनसन को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed