फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leslie Charleson: मशहूर अभिनेत्री लेस्ली चार्ल्सन का निधन, 'फ्रेंड्स' समेत इन शोज से मिली थी लोकप्रियता

Mon, 13 Jan 2025 08:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:56 AM IST
सार

Leslie Charleson: 'जनरल हॉस्पिटल' की अभिनेत्री लेस्ली चार्ल्सन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह साल 1977 में शो में मोनिका क्वार्टरमैन के किरदार से प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने 'फ्रेंड्स' जैसे शोज में भी काम किया।
 

विज्ञापन
Leslie Charleson Passed away actress Popular for Shows like Friends and general hospital
लेस्ली चार्ल्सन - फोटो : ANI

मशहूर अभिनेत्री लेस्ली चार्ल्सन का निधन हो गया है। वह 'जनरल हॉस्पिटल' में मोनिका क्वार्टरमैन के किरदार के लिए जानी जाती थीं। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। यह दुखद खबर 'जनरल हॉस्पिटल' के कार्यकारी निर्माता फ्रैंक वैलेंटिनी ने रविवार सुबह साझा की।

Leslie Charleson Passed away actress Popular for Shows like Friends and general hospital
लेस्ली चार्ल्सन - फोटो : एक्स
भारी मन से फ्रैंक ने दी जानकारी

फ्रैंक वैलेंटिनी ने कहा, " भारी मन के साथ  मैं अपनी प्रिय मित्र और सहकर्मी, लेस्ली चार्ल्सन के निधन की खबर दे रहा हूं। उनकी चिरस्थायी विरासत अकेले ' जनरल हॉस्पिटल ' के रूप में लगभग 50 वर्षों तक फैली रही। जैसे मोनिका क्वार्टरमेन शो में परिवार की धड़कन थीं। वैसे ही लेस्ली भी पूरी कास्ट और क्रू के लिए एक अनमोल थीं। हम उनकी यादों को हमेशा संजोए रखेंगे।"
Sankranthiki Vasthunnam: बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम' की शुरुआत? अब तक बिके इतने टिकट

Leslie Charleson Passed away actress Popular for Shows like Friends and general hospital
लेस्ली चार्ल्सन - फोटो : एक्स
जनरल हॉस्पिटल से हासिल की खूब लोकप्रियता

लेस्ली ने 1977 में 'जनरल हॉस्पिटल' में अपनी शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक शो का अहम हिस्सा रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उनकी सेहत में गिरावट आई थी, जिससे उनका समय शो में सीमित हो गया था। दिसंबर 2023 के बाद से वे शो में नहीं दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leslie Charleson Passed away actress Popular for Shows like Friends and general hospital
लेस्ली चार्ल्सन - फोटो : एक्स
कुछ वर्षों से थीं अस्वस्थ

हाल के वर्षों में उनके कई बार गिरने की बातें भी सामने आई थीं, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती थी और उन्हें वॉकर की मदद लेनी पड़ती थी। हालांकि, इन शारीरिक समस्याओं के बावजूद उनका मनोबल कभी टूटने नहीं पाया। पिछले सप्ताह एक और गिरने की घटना के बाद लेस्ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Leslie Charleson Passed away actress Popular for Shows like Friends and general hospital
लेस्ली चार्ल्सन - फोटो : एक्स
फ्रेंड्स समेत इन शोज में भी आईं नजर

लेस्ली चार्ल्सन कई दशकों से मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय थीं। उन्होंने 'द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट', 'एडम-12', 'एमरजेंसी!', 'मैनिक्स', 'आयरनसाइड', 'हैप्पी डेज', 'मार्कस वेल्बी, 'एमडी' और 'द रॉकफोर्ड फाइल्स' जैसे प्रसिद्ध शोज में भी अतिथि भूमिका अदा की थी। वे 'फ्रेंड्स' जैसे लोकप्रिय शो में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की लोगों ने सराहना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed