{"_id":"5a4c475c4f1c1b0e788b645c","slug":"paris-hilton-engaged-with-her-boyfriend-chris-zylka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेरिस हिल्टन ने 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, लीक हो चुका है प्राइवेट वीडियो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पेरिस हिल्टन ने 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, लीक हो चुका है प्राइवेट वीडियो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
paris hilton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर एक्ट्रेस और रिएलिटी स्टार पेरिस हिल्टन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। पेरिस हिल्टन ने अपने 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड एक्टर-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई कर ली है। हॉलीवुड का जाना माना नाम पेरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी।
पेरिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने प्यार, अपने दोस्त के साथ सगाई कर रही हूं। तुम्हारे नजदीक मैं हमेशा सुरक्षित महसूस करती हूं। मेरे लिए हमेशा परफेक्ट, वफादार रहने वाले मेरे प्यार तुमने मेरा सपना पूरा कर दिया।
I said Yas! 👰🏼💅🏼💍💎 So happy & excited to be engaged to the love of my life. My best friend & soulmate. Perfect for me in every way. So dedicated, loyal, loving & kindhearted. I feel like the luckiest girl in the world! You are my dream come true!😍 pic.twitter.com/7b3QfrODgC
— Paris Hilton (@ParisHilton) January 2, 2018
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें अपलोड करने वाली पेरिस हिल्टन की क्रिस जिल्का से पहली मुलाकाता 7 साल पहले एक इवेंट के दौरान हुई थी। दोनों ने फरवरी 2017 को खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्टन पहले 'हिल्स' के स्टार डग रैनहार्डट के साथ 2007 से 2009, पूर्व बैकस्ट्रीज ब्वॉय निक कार्टर और यूनान के अरबपति उत्तराधिकारी स्टावरोस नैरकोस को डेट कर चुकी हैं। पेरिस का एक प्राइवेट वीडियो भी लीक हुआ था। जिसके बाद वो जमकर खबरों में बनी हुई थीं।