फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spider Man No Way Home: ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने टॉम हॉलैंड के लिए भारत में बनाए थोक में दर्शक, अब बारी एडवेंचर फिल्म ‘अनचार्टेड’ की

Tue, 21 Dec 2021 11:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Spiderman No Way Home creates bulk audience in India for Tom Holland now its turn for the adventure film Uncharted
स्पाइडरमैन नो वे होम, अनचार्टेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ के जरिये साल के सुपरहिट अभिनेताओं में सबसे आगे निकलते दिख रहे टॉम हॉलैंड का प्यार इन दिनों अपने हिंदुस्तानी प्रशंसकों के लिए उफान पर है। याद है दो महीने पहले जब उन्होंने अपनी अगली फिल्म के ट्रेलर से पहले ‘नमस्ते इंडिया’ कहा था। टॉम हॉलैंड की ये फिल्म ‘अनचार्टेड’ अगले साल 18 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। फिल्म के निर्माताओँ ने इस भारतीय भाषाओं वाले पोस्टर भी रिलीज कर दिए हैं।

 

Spiderman No Way Home creates bulk audience in India for Tom Holland now its turn for the adventure film Uncharted
अनचार्टेड - फोटो : सोशल मीडिया

‘अनचार्टेड’ एक वीडियो गेम पर बनी फिल्म है। इस वीडियो गेम का ‘लेगेसी ऑफ थीव्स’ कलेक्शन भी फिल्म की रिलीज के आसपास ही अगले साल रिलीज होगा। इस गेम के अब तक चार संस्करण रिलीज हो चुके हैं और इसका एक स्पिनऑफ भी ‘द लॉस्ट लेगेसी’ के नाम से बन चुका है। टॉम हॉलैंड ने 21 अक्टूबर को ‘नमस्ते इंडिया’ कहते हुए यूट्यूब पर इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। उसमें उनके साथ मार्क वालमर्ग और एंटोनियो बैंड्रियास भी हैं। फिल्म किसी खजाने की खोज में निकले लोगों की है। और, जैसे जैसे ये खोज आगे बढ़ती जाती है पता चलता है कि ये खोज सिर्फ वही नहीं कर रहे हैं। कहानी में भरपूर एक्शन है, भाइयों का इमोशन, प्रेमियों का ड्रामा है और खजाना भरके सस्पेंस है।

 

Spiderman No Way Home creates bulk audience in India for Tom Holland now its turn for the adventure film Uncharted
अनचार्टेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अनचार्टेड’ का ट्रेलर भारत में अभिनेता आमिर खान के लिए संकट बनकर आया था। वह अपनी फिल्म अगले साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज करने का एलान कर चुके थे और फिल्म ‘अनचार्टेड’ की रिलीज डेट सोनी पिक्चर्स ने भी 18 फरवरी घोषित कर दी थी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के निर्मातओं में पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ ही वॉयकॉम18 भी शामिल है और ये फिल्म आमिर खान को टॉम हॉलैंड से मिलने वाली सीधी चुनौती भी बनती दिख रही थी। बताते हैं कि इसी के बाद आमिर खान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाकर बैसाखी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiderman No Way Home creates bulk audience in India for Tom Holland now its turn for the adventure film Uncharted
अनचार्टेड - फोटो : सोशल मीडिया

जिन लोगों को ‘अनचार्टेड’ वीडियो गेम के बारे में ज्यादा ना पता हो तो उनकी जानकारी के लिए इतना बताना ठीक रहेगा कि नॉटी डॉग कंपनी का प्लेस्टेशन के लिए बनाया गया ये वीडियो गेम इतना मशहूर रहा है कि इस गेम के अगले संस्करण के लिए महीनों पहले से एडवांस बुकिंग होती रही हैं। इसके किरदारों को बच्चों, किशोरों और युवाओं ने पिछले डेढ़ दशक से अपना बना लिया है। फिल्म ‘अनचार्टेड’ का ट्रेलर भी इन्हीं इमोशंस पर खेलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Spiderman No Way Home creates bulk audience in India for Tom Holland now its turn for the adventure film Uncharted
अनचार्टेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अनचार्टेड’ के निर्देशक रुबेन फ्लाइशर कहते हैं, “हमने ये फिल्म इस वीडियो गेम के भयंकर प्रशंसकों के लिए तो बनाई है लेकिन साथ ही ये फिल्म उनके लिए भी है जिन्होंने अभी तक इस वीडियो गेम के बारे में सुना ही नहीं है या इस फ्रेंचाइजी के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। हमारा भरोसा है कि इन दोनों श्रेणियों के लोग इस फिल्म को देखकर इसलिए आनंदित होंगे क्योंकि इसमें मौजूद हास्य और इसकी एक्शन से भरपूर कहानी उन्हें बहुत रोमांचित करने वाली है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed