फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Varun Dhawan praise Dwayne Johnson for the film Fast and Furious Hobbs & Shaw

फास्ट एंड फ्यूरियस की तारीफ कर ट्रोल हुए वरुण धवन, कमेंट करने वाले को दे डाली बड़ी नसीहत

Sun, 04 Aug 2019 07:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan praise Dwayne Johnson for the film Fast and Furious Hobbs & Shaw
varun dhawan - फोटो : social media
इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' रिलीज है। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जेसन स्टेथम और इदरिस एल्बा जैसा कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' को देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
उन्होंने फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन की ट्विटर पर काफी तारीफ की है। वहीं वरुण की तारीफ के बाद खुद ड्वेन जॉनसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ड्वेन जॉनसन ने फिल्म और उनकी तारीफ करने पर वरुण धवन का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने वरुण धवन के उस कमेंट का मजाक बन दिया जिसमें उन्होंने ड्वेन जॉनसन और फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' की तारीफ की थी। सोशल मीडिया यूजर ने वरुण धवन को कमेंट में लिखा कि हॉलीवुड फिल्म का प्रमोशन करने के अच्छा है कि आप अपनी फिल्म की क्वालिटी और कंटेट पर काम करें।

इस कमेंट के बाद वरुण धवन ने सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'तुम्हारी प्रोफाइल हैरी पॉटर वाली नहीं जो तुम लोगों को सिखाओगे की क्या करना चाहिए। जाओ अपने बिस्तर पर।' वरुण धवन के इस करारे जवाब पर भी उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
बात करें फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' की तो ये हैरतअंगेज एक्शन और स्टंट से भरपूर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पीन ऑफ (पहली फिल्म के किसी खास दृश्य से बनाई गई दूसरी फिल्म) है। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' का शानदार एक्शन दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed