{"_id":"66f64e687e8ec25f9e08544c","slug":"ibrahim-ali-khan-take-advice-from-his-father-regarding-relationship-saif-ali-khan-said-i-feel-lucky-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'
Fri, 27 Sep 2024 11:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:53 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बच्चों के बहुत करीब हैं। सैफ अली खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उनके बेटे इब्राहिम अली ने अपने एक रिश्ते को लेकर पापा से सलाह ली थी।
विज्ञापन
बच्चों के साथ सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। सैफ की अपने चारों बच्चों के साथ लगाव और प्यार की झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाई देती है। बातचीत के दौरान सैफ ने बताया कि बच्चे उनसे कई तरह की सलाह लेते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर सलाह ली थी। उन्होंने बताया कि तैमूर पहले से स्टेज पर आने से डरते थे, जबकि जेह जन्म से ही एक कलाकार की तरह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर और तैमूर अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @taimuralikhanpataudi_
जेह बचपन से ही एक्टर की तरह है
एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली ने अपने बेटे तैमूर को लेकर कहा, 'तैमूर ने एक बार कहा था कि मुझे स्टेज पर जाकर लोगों के सामने बात करने से डर लगता है, लेकिन अब वो अपने स्कूल प्ले में हिस्सा लेता है'। सैफ ने अपने छोटे बेटे जेह अली खान को लेकर कहा कि वह जन्म से ही एक अभिनेता की तरह काम करता है। वहीं, सारा अली खान और इब्राहिम पहले से ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

सारा अली खान का घर
- फोटो : instagram
सैफ से राय लेते हैं उनके बच्चे
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने बताया कि सैफ ने अपने बच्चों पर एक्टर ही बनने के लिए कोई दबाव नहीं दिया है। वो कुछ भी बन सकते हैं, जो उनको खुशी दे। उन्होंने कहा कि इब्राहिम अली और सारा अली खान पहले से ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सैफ ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। सैफ अपने आप को बहुत लकी मानते हैं कि उनके बच्चे उनकी सलाह चाहते हैं।

इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
अपने रिश्ते को लेकर इब्राहिम ने मांगी थी पापा की सलाह
सैफ ने हाल ही में एक रिश्ते को लेकर बात की थी। इब्राहिम अली खान ने अपने पापा से पूछा था कि किस पड़ाव पर आकर अपने रिश्तों को हमें गंभीरता से लेना चाहिए। इस पर सैफ ने कहा कि हमें हर समय अपने रिश्तों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सारा अपने काम को लेकर हमेशा सलाह लेती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' आज यानी 27 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत दिखाई देंगे।