फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India Is Ready To Host Miss World Pageant For Second Consecutive Year

Miss World 2025: लगातार दूसरी बार भारत करेगा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, हैदराबाद में होगा आयोजन

Thu, 08 May 2025 05:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 08 May 2025 05:58 PM IST
सार

Miss World Pageant 2025: वैश्विक स्तर पर भारत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। क्योंकि भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। जानिए कबसे है आयोजन।

विज्ञापन
India Is Ready To Host Miss World Pageant For Second Consecutive Year
मानुषि छिल्लर और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतवासियों के लिए गर्व की बात है क्योंकि भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 मई से भारत के हैदराबाद में शुरू होगी। पिछले साल यानी 2024 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में हुआ था। लगातार दो संस्करणों का आयोजन करने के साथ ही 1951 में इसकी स्थापना के बाद से लगातार सालों में वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने वाला इंडिया यूके के बाद दूसरा देश बन गया है।

विज्ञापन

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
भारत ने पहली बार 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। इस साल राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत द्वारा लगातार मिस वर्ल्ड की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व की बात है। यह वैश्विक सौंदर्य और इवेंट इंडस्ट्री में भारत के बढ़ते कद के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक मजबूती और विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर को दिखाता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kantara 2: ‘कांतारा 2’ के निर्माताओं की बढ़ीं मुश्किलें, AICWA ने कहा- निष्पक्ष जांच के साथ दर्ज हो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इंडिया को मिली हैं छह मिस वर्ल्ड
अब तक इंडिया की कुल छह सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। इनमें रीता फारिया (1966, महाराष्ट्र), ऐश्वर्या राय (1994, कर्नाटक), डायना हेडन (1997, तेलंगाना), युक्ता मुखी (1999, महाराष्ट्र), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017, हरियाणा) शामिल हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur: कोहली के 'लाइक' से बढ़ी लोकप्रियता, अब तक इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अवनीत कौर

10 से 31 मई तक होगा आयोजन
इस बार 10 मई को हैदराबाद के गाचीबोवली के इनडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के साथ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। जिसका समापन 31 मई को हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में होगा। तेलंगाना सरकार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed