Jamie Lever: ‘अरे अब तक जगे हो सो जाओ…’, करीना कपूर से लेकर कंगना रनौत तक; इन सेलेब्स की जेमी ने की मिमिक्री
Jamie Lever Mimicry: हाल ही में कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें कई सेलेब्स की मिमिक्री करते देखा जा रहा है।
विस्तार
कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर दिग्गज अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी होने के साथ-साथ अपनी शानदार कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं। जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें करीना कपूर से लेकर फराह खान तक कई सेलेब्स की मिमिक्री करते देखा जा रहा है। ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आइए देखें वीडियो।
जेमी ने करीना कपूर के अंदाज में कहा- गुडनाइट
जेमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वो कई सेलेब्स की मिमिक्री कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले कॉमेडियन ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के अंदाज में कहा, ‘अरे अब तक जगे हो सो जाओ गुड नाइट।’ इसके बाद कॉमेडियन ने सोनम कपूर की मिमिक्री करते हुए कहा, 'रिया भी सो गई हैं और पापा भी पहले ही सो चुके हैं। अब मैं भी सोने जा रही हूं, क्योंकि मुझे सुबह पेरिस निकलना है।’
View this post on Instagram
कंगना रनौत की मिमिक्री ने खींचा ध्यान
आगे वीडियो में जेमी लीवर ने कोरियोग्राफर फराह खान की मिमिक्री की। उन्होंने कहा, ‘जाओ सोने यार इतनी रात हो गई है।’ इसके अलावा कॉमेडियन ने कंगना रनौत के अंदाज में गुडनाइट बोलते हुए कहा, 'मैं सभी श्रोताओं से कहना चाहूंगी कि वो सा जाएं।' इतना ही नहीं जेमी लीवर ने सारा अली खान, सुनीता आहूजा के अंदाज में भी अपने प्रशंसकों को गुडनाइट कहा।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office: 200 करोड़ी बनी ‘वॉर 2’, ‘कुली’ की जारी रफ्तार; जानें ‘महावतार नरसिम्हा’ की 28वें दिन की कमाई
नेटिजंस ने की तारीफ
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस जेमी लीवर के मिमिक्री की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘सुनीता आहूजा की सबसे बेस्ट मिमिक्री रही।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जेमी आपने कमाल कर दिया।’ एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन लिखा कि कॉमेडियन की आवाज काफी शानदार है। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी मिमिक्री की काफी तारीफ कर रहे हैं।
