Kannappa: प्रभास ने इस एक्टर को दी जान से मारने की धमकी, फीस लेने का है मामला
Vishnu Manchu On Kannappa: अभिनेता विष्णु मांचू ने अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने प्राभास और मोहनलाल के बारे भी कई बातें बताई हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के अभिनेता विष्णु मांचू फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में प्रभास और मोहनलाल भी अहम किरदार में हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। खबर यह भी है कि विष्णु मांचू ने अपनी फिल्म के लिए इन दोनों सितारों को एक भी पैसा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि प्रभास ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
प्रभाष और मोहनलाला ने बिना पैसों के किया काम
स्क्रीन से बातचीत में विष्णु मांचू ने प्रभास और मोहनलाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा 'फिल्म में दो लोगों ने मेरी बहुत मदद की। एक मोहनलाल और दूसरे प्रभास ने। मोहनलाल इतने महान सुपरस्टार हैं कि उन्हें मेरी फिल्म में कोई छोटा सा रोल करने की जरूरत नहीं थी लेकिन मेरे पिता की वजह से वह एक मिनट से भी कम समय में रोल करने के लिए तैयार हो गए। दूसरा प्रभास। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्हें भी यह भूमिका करने की जरूरत नहीं थी। लेकिन जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अपनी फिल्म की पहुंच बढ़ाने के लिए उनकी मौजूदगी की जरूरत होगी, तो वह तुरंत मान गए।'
प्रभाष ने दी जान से मारने की धमकी
अभिनेता ने आगे बताया कि प्रभास ने उन्हें उनके काम के लिए फीस देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विष्णु ने कहा 'प्रभास और मोहनलाल दोनों ने ही इस भूमिका के लिए एक भी पैसा नहीं लिया। जब भी मैं उनसे उनकी फीस के बारे में पूछता, तो वे मुझ पर चिल्लाने लगते। वे कहते: 'इतने बड़े आदमी हो गए हो कि हमें पैसे दोगे?' मोहनलाल ने कहा कि तुम मेरे आस-पास ही पले-बढ़े हो और आज तुम मेरे काम के लिए मुझे पैसे देने की हिम्मत कर रहे हो? प्रभास ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।'
यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'
अक्षय कुमार ने ली कम फीस
विष्णु ने यह भी खुलासा किया कि जहां प्रभास और मोहनलाल ने कोई पैसा नहीं लिया, वहीं अक्षय कुमार ने भी अपनी मानक फीस से बहुत कम फीस ली।
'कनप्पा' के बारे में
फिल्म 'कनप्पा' की कहानी भगवान शिव के एक भक्त कनप्पा की है। वह शिव की भक्ति में अपनी आंखें फोड़ देता है।
फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इसका निर्माण मोहन बाबू ने किया है। इसमें मोहनलाल और प्रभास के अलावा विष्णु मांचू, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं।