फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kapil sharma was rejected by the great indian laughter show later replaced chandan prabhakar comedian remember

दो बार रिजेक्ट होने के बाद ‘लाफ्टर चैलेंज’ के विजेता बने थे कपिल, चंदन प्रभाकर ने चुकाई थी यह कीमत; यहां जानें

Fri, 07 Aug 2026 10:59 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

Chandan Prabhakar Struggling Days With Kapil Sharma: कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा और अपने संघर्ष के दिनों के बारे में काफी कुछ बताया। कॉमेडियन को 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए चुना गया था, मगर उनके दोस्त कपिल को दो बार रिजेक्ट किया गया। फिर कपिल कैसे इस शो का हिस्सा बने? यहां पढ़ें...

विज्ञापन
kapil sharma was rejected by the great indian laughter show later replaced chandan prabhakar comedian remember
चंदन प्रभाकर - फोटो : इंस्टाग्राम- चंदन प्रभाकर

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ टीवी के मशहूर कॉमडी शोज में गिना जाता है। इस शो पर आने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के अपने और कपिल शर्मा से जुड़ी एक पुरानी याद साझा की। जानें क्या कहा चंदन ने...

विज्ञापन


'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से रिजेक्ट हुए थे कपिल 
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने अपने और कपिल के करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन कहा, ‘मुझे और राजीव ठाकुर को 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए चुना गया था। पहले राजीव को कॉल आया। इसके बाद मुझे, मगर कपिल को कोई कॉल नहीं आया। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।’

विज्ञापन

kapil sharma was rejected by the great indian laughter show later replaced chandan prabhakar comedian remember
कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया

हम दोस्त थे इसलिए बहुत बुरा लगा
एलपीयू डीएडब्लू नाम के यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम सब तब दोस्त थे और आज भी हैं। हम सचमुच निराश थे। हम सोचते रहे कि उनके जैसा प्रतिभाशाली व्यक्ति कैसे सेलेक्ट नहीं हुआ। फिर मैंने और राजीव दोनों ने शो के निर्माताओं से उसे मौका देने की गुहार लगाई। फिर आगे कपिल के टेलेंट को दुनिया ने देखा।’

kapil sharma was rejected by the great indian laughter show later replaced chandan prabhakar comedian remember
चंदन प्रभाकर - फोटो : इंस्टाग्राम- चंदन प्रभाकर

कपिल को शो में रखा तो चंदन को निकाला
चंदन प्रभाकर ने आगे बताया कि, ‘कपिल शो में वापस आ गए, लेकिन निर्माताओं ने मुझे शो छोड़ने के लिए कहा। कपिल ने मेरी जगह ले ली। मुझे उस समय ऐसा लगा कि मेरा सपना टूट गया। लेकिन मैंने खुशी-खुशी इस फैसले को स्वीकार कर लिया और घर लौट गया। इसके बाद कपिल शर्मा उस सीजन के विजेता बने।’ बता दें, कपिल और चंदन बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने शुरुआती दिनों में साथ ही स्ट्रगल किया था। अब कपिल के शो पर चंदू चाय वाले का किरदार निभाते नजर आते हैं।  उनका स्क्रीन टाइम कम हो या ज्यादा वह हमेशा दर्शकों को कुछ अनोखा दे कर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed