Saif Ali Khan: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर और जेह, भारी सुरक्षाबल के बीच स्पॉट हुईं करीना कपूर खान
Saif Ali Khan: रविवार को सैफ अली खान से मिलने करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ मिलने अस्पताल पहुंची। अभिनेत्री भारी सुरक्षाबल के साथ अभिनेता से मिलने पहुंची थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचे। उनके दोनों बेटे अपनी मां करीना कपूर के साथ पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुए। अभिनेत्री करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ भारी सुरक्षा के साथ अस्पताल पहुंचीं। उधर मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने के आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।
करीना ने बच्चों के साथ सैफ से की मुलाकात
आज अभिनेत्री करीना कपूर को भारी सुरक्षा के बीच लीलावती अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया। वह अपने बच्चों तैमूर और जेह को भी अपने साथ लेकर उनके पिता से मिलने पहुंचीं। करीना ने सिंपल टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। सैफ की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन विज्ञापन
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सोहा अली खान ने साझा किया भाई सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट, बोलीं- स्थिति खराब हो जाती लेकिन...
सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना की तारीफ की
जैसे ही करीना का अपने बेटों के साथ अस्पताल पहुंचने का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस स्थिति में मजबूती से डटे रहने के लिए करीना की तारीफ की और बच्चों के प्रति संवेदना जताई।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Attack Case: आरोपी को पता ही नहीं कि उसने 'सैफ अली खान' पर हमला किया, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
सैफ अली खान पर हुआ हमला
कुछ दिन पहले अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था। गुरुवार को सैफ के घर में चोरी के इरादे से घुसे एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से वार कर दिए, जिसके बाद अभिनेता लहूलुहान हो गए। वह उसी हालत में अस्पताल पहुंचे, जहां तुरंत उनका इलाज शुरू हुआ। सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में ले जाया गया है। उम्मीद है उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।