फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena kapoor slammed paps for shooting video of their bandra house video after attack on saif ali khan

Saif Ali Khan: ‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं करीना कपूर खान?

Mon, 20 Jan 2025 06:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के कुछ दिनों बाद बांद्रा स्थित उनके घर का वीडियो शूट करने वाले पैपराजी पर नाराजगी जताई और एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ऐसा ना करने का अनुरोध किया। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ समय बाद पोस्ट हटा ली।

विज्ञापन
Kareena kapoor slammed paps for shooting  video of their bandra house video after attack on saif ali khan
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के कुछ दिनों बाद बांद्रा स्थित उनके घर का वीडियो शूट करने वाले पैपराजी पर भड़क उठीं और उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने मीडिया से उन्हें अकेला छोड़ना को कहा। हालांकि, कुछ ही मिनटों में अभिनेत्री ने वह पोस्ट डिलीट कर दी।

विज्ञापन


पैपराजी पर भड़कीं करीना
सोमवार को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया पोर्टल का वीडियो शेयर किया, जिसमें तैमूर और जेह के लिए उनके घर पर नए खिलौने आते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो की हेडलाइन में लिखा था, "तैमूर और जेह के लिए उनके घर पर नए खिलौने आए।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना ने लिखा, "अब इसे बंद करो, दया रखो... भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।" साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, यह स्टोरी अभी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sail Ali Khan: कब घर जा सकेंगे सैफ अली खान ? लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दिया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ अली खान हेल्थ अपडेट
सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभिनेता को सोमवार को छुट्टी मिलनी थी, लेकिन लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा जाएगा और उन्हें छुट्टी देने का फैसला अगले एक से दो दिनों में किया जाएगा।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनाया हर हथकंडा, बस एक यह गलती कर बैठा


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने सैफ पर चाकुओं से कई वार किए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई। कथित तौर पर आरोपी शहजाद चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर की बहस सबसे पहले घर में आया से हुई। इसके बाद शोर सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और हमलावर ने अभिनेता पर चाकू से वार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed