फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Katrina Kaif celebrated birthday with Son Vihaan and husband Vicky Kaushal shares photos with Lovely caption

'अनमोल आशीर्वाद हो तुम... ईश्वर की शुक्रगुजार हूं'; कैटरीना कैफ ने साझा कीं बेटे विहान के साथ खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 19 Jul 2026 12:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

Katrina Kaif Photos: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनके बेटे विहान कौशल की झलक भी नजर आई है।

विज्ञापन
Katrina Kaif celebrated birthday with Son Vihaan and husband Vicky Kaushal shares photos with Lovely caption
कैटरीना कैफ बेबी विहान कौशल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस बार जन्मदिन पर उनके बेटे विहान भी शामिल हुए। बेटे के साथ कैट ने पहला जन्मदिन मनाया। थोड़ा देर से ही सही, आज रविवार को उन्होंने झलकियां साझा की हैं। 

विज्ञापन

Katrina Kaif celebrated birthday with Son Vihaan and husband Vicky Kaushal shares photos with Lovely caption
कैटरीना कैफ बेबी विहान कौशल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

बेबी विहान के साथ मनाया कैट ने जन्मदिन
कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने आज फोटोज साझा किए हैं। इनमें बेटे विहान की भी झलक है। कैटरीना बेबी विहान को गोद में लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में विहान मम्मा की नाक पकड़ते दिखे हैं। हालांकि, सामने आई तस्वीरों में विहान का फेस रिवील नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Katrina Kaif celebrated birthday with Son Vihaan and husband Vicky Kaushal shares photos with Lovely caption
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

लिखा- 'हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी'
पोस्ट के साथ कैटरीना कैफ ने कैप्शन लिखा है, 'तुम मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल आशीर्वाद हो, जिसके लिए मैं हमेशा ऊपर वाले की शुक्रगुजार रहती हूं। मेरा यह जन्मदिन बेस्ट रहा। वैसे तुम भी कुछ कम नहीं हो'। कैटरीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में वे ब्लू ड्रेस में हैं। साथ में विक्की कौशल भी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


विज्ञापन

नेटिजंस ने बेबी विहान कौशल पर लुटाया प्यार
कैटरीना के पोस्ट पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कैटरीना की ये तस्वीरें देखकर मुझे उनका सॉफ्ट ड्रिंक वाला विज्ञापन याद आ गया'। एक यूजर ने लिखा, 'कैटरीना, विक्की और विहान, बेहद प्यारी फैमिली मूमेंट्स। किसी की नजर न लगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'कैटरीना के जीवन का यह मातृत्व पड़ाव बेहद प्यारा है। हमें भी बहुत अच्छा लग रहा है'। वहीं, तमाम यूजर्स विहान कौशल पर प्यार लुटा रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं। फैंस के अलावा अदिति राव हैदरी और दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed