KD Teaser: वर्षों बाद शिल्पा और संजय को साथ देख एक्साइटेड हुए यूजर्स, मुंबई में लॉन्च हुआ 'केडी' का टीजर
Shilpa Shetty-Sanjay Dutt: करीब 20 वर्षों के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त एक बार फिर एक दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं। कन्नड़ फिल्म 'केडी' का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीजर में क्या कुछ दिखाया गया?
टीजर में दिखाया गया है कि संजय दत्त एक दमदार किरदार 'धाक देवा' के रूप में नजर आ रहे हैं और ध्रुव सर्जा 'केडी' की भूमिका में हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी का अंदाज भी कमाल का है। शिल्पा फिल्म में एक मजबूत और प्रभावशाली महिला किरदार निभा रही हैं, जो शायद कहानी का अहम मोड़ साबित हो। शिल्पा शेट्टी ने लंबे वक्त बाद किसी एक्शन ड्रामा फिल्म में वापसी की है और वो भी संजय दत्त जैसे मजबूत अभिनेता के साथ। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
फिल्म में दिखेगा धमाकेदार एक्शन
टीजर में भारी भरकम एक्शन सीन्स, जबरदस्त डायलॉग्स और 70 के दशक के पीरियड ड्रामा की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही संगीत निर्देशक अर्जुन जन्या का म्यूजिक भी लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले दो गाने 'शिवा शिवा' और 'सेट्टगल्ला' को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि एक और गहरे बंधन से जुड़े हैं। ये सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि इमोशन, ड्रामा और रिवेंज की तगड़ी डोज का प्रॉमिस कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें: The Paradise: साउथ एक्टर नानी की ‘द पैराडाइज’ में हुई राघव जुयाल की एंट्री, निर्माताओं ने शेयर किया वीडियो
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन 'जोगी' फेम प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद, रविचंद्रन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। लेकिन सबकी निगाहें टिकी हैं संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी पर, जिन्होंने पहले भी साथ काम कर दर्शकों का दिल जीता था। एक बार फिर ये जोड़ी पर्दे पर एक ही फिल्म में आ रही है।
इस फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए। दोनों ने एक साथ मीडिया को पोज भी दिए। दोनों फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान एक साथ बैठे। फिल्म के टीजर लॉन्च पर इन दोनों के अलावा फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी नजर आई। यूजर्स शिल्पा और संजय को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म 'दस' में साथ आए थे नजर
बता दें संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी ने हिंदी फिल्मों में आखिरी बार साथ काम 2005 में फिल्म 'दस' में किया था। इसमें दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दोनों साल 2008 में आई फिल्म ओम शांति ओम के गाने दीवानगी दीवानगी में साथ नजर आए थे। दोनों ने अब तक तीन फिल्मों में काम किया है- साल 2000 में आई जंग, 2002 में आई हथियार और दस।