फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khel Khel Mein Actor Akshay Kumar how deals with the Criticism For His Films Said I have Done Many Changes

Akshay Kumar: फिल्मों की आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं अक्षय कुमार, बताया- इस कारण कई बदलाव भी किए हैं

Sun, 11 Aug 2024 11:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 11 Aug 2024 11:16 AM IST
सार

अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि वह अपनी फिल्मों के लिए मिलने वाली आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं। बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा समेत उनकी लगातार कई फिल्में असफल रही हैं।

विज्ञापन
Khel Khel Mein Actor Akshay Kumar how deals with the Criticism For His Films Said I have Done Many Changes
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म अक्की के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क और फरदीन खान समेत कई सितारे नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त से अक्षय कुमार की फिल्में असफल साबित हो रही हैं। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि वह अपनी फिल्मों के लिए मिलने वाली आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं। 

विज्ञापन

आलोचना से कैसे निपटते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'इंसान का बैकग्राउंड क्या है, उसने जीवन में क्या किया है? यह एक व्यक्तिगत आलोचना है, जहां लोग व्यक्तिगत हो जाते हैं। एक वह इंसान होता है जो चाहता है कि दूसरा व्यक्ति बेहतर हो, जो वह अपने दिल से कह रहा होता है। इसलिए मुझे वह पसंद है, जिसे मैं बहुत सही तरीके से लेता हूं। मैंने आलोचना के कारण भी कई बदलाव किए हैं। मैं जब सही आलोचना सुनता हूं और इसे समझता हूं, तो वो करता भी हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'लोग जो भी कहते हैं, हमें कोशिश करनी चाहिए और समझना चाहिए।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग फिल्में करते रहेंगे अक्षय

अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं अलग-अलग तरह की फिल्में करना भी नहीं छोड़ूंगा। क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे दर्शकों को वही देना चाहिए जो वे चाहते हैं।' अक्षय ने फिल्म खेल खेल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि उन्हें अपनी फ्लॉप फिल्मों के लिए शोक संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने इस पर कहा, 'मैं मरा नहीं हूं, वो वाले संदेश नहीं होते जो मृत्युलेख वाले शोक वाले आते हैं। इसलिए किसी पत्रकार ने लिख भी दिया कि चिंता मत करो तुम वापस आ जाओगे। मैंने उसे लिख दिया कि भाई ये क्यों लिख रहे हो। मैं गया कहां हूं, इधर ही हूं, काम करता रहूंगा, हमेशा करता रहूंगा।'


इन दिन रिलीज होगी खेल खेल में

फिल्म 'खेल खेल में' की बात करें तो ये फिल्म दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये कॉम्डी फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल हैं। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बेहद ही पसंद आ रहा है।  

Samantha Ruth Prabhu: शादी रचाने को तैयार सामंथा रुथ प्रभु? शख्स के प्रपोजल पर जवाब ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed